Swati Maliwal Assault Case: बिभव कुमार को सीएम केजरीवाल के आवास लेकर पहुंची पुलिस, सीन किया रिक्रिएट

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 23 May 2024 2:12 PM

विज्ञापन

Swati Maliwal case

Swati Maliwal Assault Case: आम आदमी पार्टी की राज्य सभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ कथित रूप से मारपीट मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन

Swati Maliwal Assault Case: मालीवाल मारपीट मामले में गिरफ्तार ओरापी बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर लेकर गई. जहां पुलिस ने बिभव कुमार के साथ सीन रिक्रिएट किया. लबं समय तक सीएम आवास पर रहने के बाद पुलिस टीम बिभव कुमार को लेकर वापस लौटी.

मालीवाल के साथ मारपीट मामले में बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को किया था गिरफ्तार

अरविंद केजरीवाल के निजी सहयोगी बिभव कुमार को राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद बिभव कुमार को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया.

स्वाति मालीवाल ने सीएम केजरीवाल के पीए बिभव कुमार पर दुर्व्यवहार का लगाया आरोप

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सीएम अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार के खिलाफ मारपीट और दुर्व्यवहार की शिकायत की है. इसको लेकर उन्होंने बिभव कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. दिल्ली पुलिस ने मालीवाल की शिकायत के बाद सिविल लाइंस पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 308 (गैर इरादतन हत्या की कोशिश), 341 (बंधक बनाना), 354बी(निर्वस्त्र करने के इरादे से महिला पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग करना), 506 (आपराधिक भयादोहन), और 509 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से शब्द, भाव-भंगिमा का इस्तेमाल करना या कृत्य करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

सीएम आवास से पुलिस ने सीसीटीवी डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर जब्त किया

दिल्ली पुलिस की एक टीम आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट की जांच के सिलसिले में रविवार को मुख्यमंत्री केजरीवाल के आधिकारिक आवास पर पहुंची. वहां से पुलिस की टीम ने सीसीटीवी डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किये. ताकि 13 मई को मालीवाल पर हुए कथित हमले की फुटेज हासिल की जा सके. उस दिन केजरीवाल के करीबी सहयोगी बिभव कुमार ने मुख्यमंत्री आवास पर आप की राज्यसभा सदस्य पर कथित हमला किया था.

मालीवाल ने सीसीटीवी फुटेज के साथ छेड़छाड़ का लगाया आरोप

सांसद स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री आवास की सीसीटीवी फुटेज के साथ छेड़छाड़ की गई है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola