Swaraj Kaushal Passes Away: सुषमा स्वराज के पति और मिजोरम के पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल का निधन, पीएम मोदी ने शोक व्यक्त किया

दिवंगत पिता स्वराज कौशल के साथ बांसुरी स्वराज, फाइल फोटो एक्स
Swaraj Kaushal Passes Away: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज के पति, मिजोरम के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ अधिवक्ता स्वराज कौशल का गुरुवार को 73 साल की उम्र में निधन हो गया.
Swaraj Kaushal Passes Away: स्वराज कौशल का सीने में दर्द होने के बाद स्वराज कौशल की इकलौती बेटी, बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज और परिवार के सदस्यों ने उन्हें एम्स ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वराज कौशल के निधन पर शोक व्यक्त किया. मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, श्री स्वराज कौशल जी के निधन से मैं दुखी हूं. उन्होंने खुद को एक वकील और एक ऐसे व्यक्ति के रूप में प्रतिष्ठित किया जो वंचितों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कानूनी पेशे का उपयोग करने में विश्वास करते थे. प्रधानमंत्री ने कहा कि कौशल भारत के सबसे युवा राज्यपाल बने और अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने मिजोरम के लोगों पर अमिट छाप छोड़ी. मोदी ने कहा, एक सांसद के रूप में उनकी अंतर्दृष्टि भी उल्लेखनीय थी. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनकी बेटी बांसुरी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हैं. ओम शांति.
लोधी रोड श्मशान घाट पर किया गया अंतिम संस्कार
स्वराज कौशल का अंतिम संस्कार लोधी रोड श्मशान घाट पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पार्टी तथा आरएसएस के कई नेताओं की उपस्थिति में किया गया. स्वराज कौशल की बेटी बांसुरी स्वराज ने सूर्यास्त से पहले चिता को मुखाग्नि दी और सनातन परंपराओं का पालन करते हुए अंतिम संस्कार पूरा किया.
पिता के निधन पर भावुक हुईं बांसुरी स्वराज
बांसुरी स्वराज ने एक्स पर एक भावुक पोस्ट में कहा कि उनके पिता का स्नेह, अनुशासन, सादगी, देशभक्ति और असीम धैर्य उनके जीवन का प्रकाश पुंज था. नयी दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी ने कहा, दिल गहरी पीड़ा से भर गया है. फिर भी मन में यह विश्वास है कि अब परम शक्तिमान ईश्वर की उपस्थिति में आपका मां से पुनर्मिलन हो गया है और आपको असीम शांति प्राप्त हुई है. आपकी बेटी होना मेरे जीवन का सबसे बड़ा गौरव है और आपकी विरासत, मूल्य एवं आशीर्वाद मेरे आगे के सफर का आधार होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










