सुशांत की मेडिकल रिपोर्ट, महाराष्ट्र को बदनाम करने वालों को तमाचा : मंत्री जयंत पाटिल

Author Agency
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महाराष्ट्र के मंत्री जयंत पाटिल ने सोमवार को कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एम्स मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट में हत्या के पहलू से इंकार किया जाना अभिनेता की मौत को लेकर महाराष्ट्र सरकार को ‘बदनाम’ करने वालों के लिये ‘तमाचा’ है .

विज्ञापन

मुंबई : महाराष्ट्र के मंत्री जयंत पाटिल ने सोमवार को कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एम्स मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट में हत्या के पहलू से इंकार किया जाना अभिनेता की मौत को लेकर महाराष्ट्र सरकार को ‘बदनाम’ करने वालों के लिये ‘तमाचा’ है .

विज्ञापन

जल संसाधन मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि एम्स की रिपोर्ट ने यह भी साबित कर दिया है कि मुंबई पुलिस ने सीबीआई के हस्तक्षेप से पहले भी मामले को ठीक से संभाला था. यह (एम्स रिपोर्ट) उन लोगों के लिए एक थप्पड़ है, जिन्होंने पूरे प्रकरण को लेकर महाराष्ट्र सरकार को बदनाम किया था.

Also Read: आंध्र प्रदेश: वाईएसआरसीपी नेता ने मानाया जन्मदिन. कोरोना काल में नियमों की उड़ाई धज्जियां

उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना था कि अभिनेता की आत्महत्या के लिए कौन जिम्मेदार था और पुलिस उस दिशा में जांच कर रही थी. नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के मेडिकल बोर्ड ने पिछले हफ्ते अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की आशंका को खारिज करते हुए इसे ‘‘फंदे से लटक कर खुदकुशी” करने का मामला बताया. राजपूत (34) मुंबई के उपनगर बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में 14 जून को मृत पाए गए थे

Posted By – Pankaj Kumar Pathak

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola