ePaper

Sushant Singh Rajput Death Case : सुशांत सिंह राजपूत मामले में अब हुई इसकी गिरफ्तारी, NCB ने दबोचा

Updated at : 08 May 2021 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case : सुशांत सिंह राजपूत मामले में अब हुई इसकी गिरफ्तारी, NCB ने दबोचा

Sushant Singh Rajput death case : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है. सुशांत सिंह की मौत से संबंधित मादक पदार्थ के मामले में एनसीबी ने गोवा से नशीले पदार्थों के एक कारोबारी को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन
  • एनसीबी की टीम ने हेमल शाह को गिरफ्तार किया

  • मादक पदार्थ मामले की जांच के दौरान हेमल शाह की कथित संलिप्तता का पता चला

  • सुशांत सिंह राजपूत पिछले साल जून में मुंबई में अपने आवास पर मृत पाए गए थे

Sushant Singh Rajput death case : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है. सुशांत सिंह की मौत से संबंधित मादक पदार्थ के मामले में एनसीबी ने गोवा से नशीले पदार्थों के एक कारोबारी को गिरफ्तार किया.

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि एनसीबी की टीम ने हेमल शाह को गिरफ्तार किया. सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित मादक पदार्थ मामले की जांच के दौरान हेमल शाह की कथित संलिप्तता का पता चला.

उन्होंने आगे बताया कि सूचना मिलने के बाद हेमल को गोवा में गिरफ्तार कर लिया गया और उसे अदालत के सामने पेश करने का काम किया जाएगा. आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत पिछले साल जून में मुंबई में अपने आवास पर मृत पाए गए थे. उनके मौत की खबर से प्रशंसक सदमे में चले गये थे.एनसीबी ने राजपूत की मौत के बाद फिल्म और मनोरंजन उद्योग में मादक पदार्थ के कथित इस्तेमाल को लेकर जांच शुरू की थी.

मामले में पूर्व में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक और कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था. गौर हो कि रिया तथा कुछ अन्य आरोपी फिलहाल जमानत पर बाहर हैं. सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ राजपूत को आत्महत्या के लिए मजबूर करने और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन