सोनम रघुवंशी वापस जेल नहीं जाएंगी, मेघालय हनीमून हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट का फैसला

Updated:
विज्ञापन
Meghalaya murder case

सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी ( स्रोत- सोशल मीडिया)

Meghalaya Honeymoon Murder Case: सुप्रीम कोर्ट ने मेघालय हाई कोर्ट के उस आदेश के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी है, जिसमें राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत दी गई थी. इससे सोनम रघुवंशी को फिलहाल राहत बरकरार रहेगी.

विज्ञापन

Meghalaya Honeymoon Murder Case : सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मेघालय हनीमून हत्याकांड में सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार रखी. पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अदालत ने सोनम रघुवंशी को फिलहाल जेल वापस भेजने से इनकार कर दिया. सोनम पर पिछले साल ( 12 मई 2025 ) शादी के बाद मेघालय में हनीमून के दौरान अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या का आरोप है.

क्या है पूरा मामला

दरअसल यह मामला 2025 के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़ा है. आरोप है कि सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी शादी के बाद हनीमून मनाने शिलांग (मेघालय) गए थे. इसी दौरान राजा रघुवंशी की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी को मुख्य आरोपी हैं. इस हत्याकांड के सामने आने के बाद देशभर में इस केस को लेकर काफी चर्चा हुई थी.

सोनम के वकील ने कहा – 9 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

सोनम रघुवंशी के वकील अभय सिंह ने बताया कि मेघालय सरकार की ओर से शुक्रवार (3 जुलाई ) हाई कोर्ट के जमानत आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी. सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं. उधर राज्य सरकार ने अगली सुनवाई तक जमानत पर अंतरिम रोक लगाने की मांग गई, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल इस पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि अदालत ने 9 जुलाई को अगली सुनवाई तय की है.

भी पढ़ें- केतन अग्रवाल मर्डर केस: आरोपी सिया को लेकर उसके घर पहुंची पुलिस, हत्या की गुत्थी सुलझाने की कोशिश

शिलांग छोड़ने पर रोक

सोनम रघुवंशी को जमानत देते समय ट्रायल कोर्ट ने सोनम पर दो शर्तें लगाई थीं. सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह है कि वह शिलांग नहीं छोड़ सकती. सोनम के वकील ने बताया कि सोनम फिलहाल शिलांग में ही रह रही हैं और सुनवाई तक वहीं रहेगी.

राजा के भाई ने लगाई न्याय गुहार

राजा रघुवंशी के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भरोसा जताया है, लेकिन कहना कि सोनम रघुवंशी अधिक समय तक जमानत पर बाहर न रहे. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट और सरकार से अपील की हैं कि मेरे भाई राजा रघुवंशी को न्याय मिले और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

यह भी पढ़ें- डे-केयर में बच्चों से दुर्व्यवहार पर बोले खरगे- ब्रांड बेंगलुरु को बदनाम करने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
Satyendra Giri

लेखक के बारे में

By Satyendra Giri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola