Twin Tower गिराने के बाद सुपरटेक ने कहा यहीं बनेगा दूसरा हाउसिंग प्रोजेक्ट, देखें PHOTOS

Updated:
विज्ञापन

सुपरटेक के चेयरमैन आर के अरोड़ा का ने ट्विन टावर के गिराए जाने के बाद कहा कि वो जमनी उनकी है और वो उसी जगह पर एक नया हाउसिंग प्रोजेक्ट(Housing Project) तैयार करना चाहते हैं.

विज्ञापन
undefined

नोएडा में बनाए गए ट्विन टावर (Noida Twin Tower) को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के आदेश के बाद गिरा दिया गया. जिसके 5 दिन बाद ही सुपरटेक के चेयरमैन आर के अरोड़ा का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि वो उसी जगह पर एक नया हाउसिंग प्रोजेक्ट(Housing Project) तैयार करना चाहते हैं.

विज्ञापन
undefined

आर के अरोड़ा ने आगे कहा जमीन हमारी ही है और हम जल्द ही नोएडा अथॉरिटी के पास नए प्लान जमा कराएंगे. अगर इसके लिए एमराल्ड कोर्ट के RWA की सहमति की ज़रूरत होगी तो वो भी हासिल करेंगे. उस जमीन पर मंदिर बनाने के बारे में पूछे जानें पर कहा कि आरडब्ल्यूए को कुछ भी विकसित करने के लिए जमीन का मालिक होना चाहिए.

undefined

एमराल्ड कोर्ट के RWA ने ही ट्विन टावरों के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी थी और आखिर में उसे गिरवाकर ही मानें. मामले में एमराल्ड कोर्ट के RWA प्रेसीडेंट का कहना है कि इस जमीन का इस्तेमाल कैसे होगा ये हम तय करेंगे सुपरटेक नहीं.

undefined

सुपरटेक लिमिटेड के अध्यक्ष आर के अरोड़ा ने कहा है कि वो ट्विन टावर के जगह पर ही नए आवास परियोजना बनाना चाहते हैं. अगर उन्हें इसकी अनुमति नहीं मिलती है तो ट्विन टावर को बनाने में लगभग 500 करोड़ की लागत लगी थी जिसका नुकसान हुआ है. वो इन लागतों और अन्य खर्चों के वापसी की मांग करेंगे.

undefined

अरोड़ा ने कहा कि हमने स्थापना के बाद से होमबॉयर्स को 70,000 से अधिक यूनिट्स की डिलीवरी पूरी कर दी थी और अगले दो वर्षों में बाकी के 20,000 होमबॉयर्स को डिलीवरी देने के लिए तैयर थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola