CJP Protest : जनरल डिब्बे में दिल्ली पहुंचे छात्र,परिवार की बात भी नहीं मानी

Updated:
विज्ञापन
जनरल डिब्बे में दिल्ली पहुंचे छात्र, CJP के मार्च में हुए...

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए पहुंचे देश भर से छात्र और युवा

देश भर से छात्र और युवा 'कॉकरोच जनता पार्टी' के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली पहुंचे. कई युवा कन्फर्म टिकट और परिवार की अनुमति के बिना ही अपनी बात रखने पहुंचे, जो अपने-अपने मुद्दों पर सरकार से जवाबदेही की मांग कर रहे थे.

विज्ञापन

CJP Protest : दिल्ली के जंतर-मंतर से संसद तक सोमवार (20 जुलाई) को हुए, कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में भाग लेने के लिए देश भर से छात्र और युवा पहुंचे थे. CJP द्वारा आयोजित इस आंदोलन में काफी संख्या में मुंबई के युवा भी शामिल रहे. प्रदर्शन में भाग लेने वाले कई प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वे बिना कन्फर्म टिकट और परिवार वालों के परमिशन के बिना ही अपनी बात रखने दिल्ली आ गए.

कन्फर्म टिकट नहीं मिली, जनरल डिब्बे में सफर कर पहुंचे दिल्ली

मुंबई के रहने वाले और कानून की पढ़ाई कर रहे, बुधिराज तोरणे ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में बताया कि वह NEET परीक्षा से जुड़े नहीं हैं, लेकिन यह आंदोलन सिर्फ एक परीक्षा तक सीमित नहीं है. उनके मुताबिक, सरकार से जवाबदेही की मांग और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने के अधिकार के लिए हो रहे आंदोलन को अपना समर्थन देने, उन्होंने दिल्ली आने का फैसला किया. उन्होंने बताया कि दिल्ली आने के लिए उनके पास  कन्फर्म टिकट नहीं था तो उन्होंने जनरल डिब्बे में ही आना पड़ा.

आंदोलन में शामिल होने के कारण को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर सोनम वांगचुक के खिलाफ की जा रही टिप्पणियों और हिरासत में लिए जाने की खबरों ने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया और जिसके बाद उन्होंने दिल्ली जाने का फैसला किया.

परिवार के विरोध के बावजूद पहुंचे दिल्ली

तोरणे की तरह ही,  मुंबई के कल्याण की रहने वाली सुमित्रा कांबले भी प्रदर्शन में भाग लेने दिल्ली पहुंचीं थी. प्रबंधन में स्नातकोत्तर (Postgraduate in Management ) कर चुकी सुमित्रा फिलहाल नौकरी की तलाश कर रही हैं. उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता सुरक्षा को लेकर चिंतित थे और वो नहीं चाह रहे थे कि सुमित्रा दिल्ली जाए. लेकिन सुमित्रा के काफी समझाने के बाद उन्हें अनुमति मिली. सुमित्रा का कहना है कि CJP का यह आंदोलन बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था और युवाओं की समस्याओं को लेकर आवाज उठा रहा है, जिससे वह खुद को जुड़ा हुआ महसूस करती हैं, इसलिए आंदोलन में शामिल होना जरूरी समझा.

एक और प्रदर्शनकारी जो मुंबई के कुर्ला से आया था, उन्होंने बताया कि परीक्षा में होने वाली कथित अनियमितताएं लाखों छात्रों के भविष्य को प्रभावित करती हैं. इसलिए यदि कोई सरकार से जवाबदेही की मांग कर रहा है, तो एक नागरिक के तौर पर उसमें शामिल होना उनकी जिम्मेदारी है.

सिर्फ नीट नहीं, इन मुद्दों पर जवाबदेही तय हो

जानकारी के लिए बता दें कि शुरुआत में यह आंदोलन NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर शुरू हुआ था, लेकिन बाद में जैसे-जैसे इसको समर्थन मिलता गया इसमें दूसरे मुद्दे भी जुड़ते गए. परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार की जवाबदेही जैसे मुद्दे भी प्रमुखता से उठाए जाने लगे. मुंबई से दिल्ली पहुंचे इन युवाओं की कहानियां बताती हैं कि यह आंदोलन केवल एक परीक्षा तक सीमित रहा, बल्कि युवाओं और छात्रों के दूसरे मुद्दों को लेकर भी सरकार से जवाब मांगने का माध्यम था.

ये भी पढ़ें : सत्ता को ललकारने की पुरानी राह पर CJP, जानिए कब-कब सड़क के शोर से गूंजी संसद?


विज्ञापन
गौतम कुमार

लेखक के बारे में

By गौतम कुमार

दैनिक भास्कर से शुरू हुआ ये कारवां अब प्रभात खबर तक आ पहुंचा है. पढ़ाई और पत्रकारिता की बारीकियां सीखने का सफर अभी जारी है, किताबों से भी सीख रहा हूं, लोगों से भी और खबरें तो है हीं..

पेशा पत्रकारिता का है, लेकिन जिज्ञासा उसकी सीमाओं से थोड़ी बड़ी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल, लोक संस्कृति या फिर मनोरंजन... जो भी नई बात मिले, उसे समझने की कोशिश करता हूं और जो भी दिलचस्प लगे, उसमें खो जाता हूं. किताब कैसी है, इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता, मिल जाएं तो वक्त का पता नहीं चलता और हां, अच्छी फिल्में मिल जाएं तो फिर बाकी दुनिया थोड़ी देर के लिए इंतजार कर सकती है.

लिखना पसंद है, इसलिए रोज थोड़ा बेहतर लिखने की कोशिश करता हूं. जो पढ़ता हूं, देखता हूं, समझता हूं और लगता है कि आपकी टाइमलाइन तक पहुंचना चाहिए, वही यहां शेयर करता हूं. हो सकता है एक-आध बात पर आपकी राय अलग हो, लेकिन बातचीत और सीखने का सिलसिला शुरू हो सकता है, इसके लिए आपके सुझाव आंमत्रित है...

बाकी, खबरों के पीछे की कहानी और कहानियों के पीछे की खबर तलाशने का सिलसिला हमेशा जारी रहेगा...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola