लॉकडाउन के कारण फंसे कर्मचारियों, प्रवासियों की मदद के लिए सामने आए IIT, IIM के छात्र
Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 02 Apr 2020 3:31 PM
लॉकडाउन के कारण फंसे कर्मचारियों, प्रवासियों और बेघर लोगों की मदद के लिए आईआईटी, आईआईएम और एनआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के छात्रों ने मिलकर ‘सहयोग' नाम की एक पहल शुरू की है
इस टीम के अनुसार कई गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) और सरकारी एजेंसियां लॉकडाउन के दौरान मदद मुहैया कराने के लिए काम कर रही हैं लेकिन अब भी ऐसे कई लोगों से सम्पर्क किए जाने की जरूरत है, जिन तक दवाईयों, मास्क तथा खाद्य पदार्थ जैसी आवश्यक चीजें नहीं पहुंच पा रही हैं.
इस समूह में 700 छात्र हैं जिन्होंने मिलकर एक टोल फ्री हेल्पलाइन शुरू की है. इस हेल्पलाइन पर लोग फोन कर सकते हैं. लोगों की फोन कॉल मिलने पर यह टीम एनजीओ से सम्पर्क कर उनकी जरूरतें पूरी कराने की कोशिश करती है. टीम ने एक एप भी बनाई है, जिसके जरिए लोग अपने करीबी एनजीओ या सरकारी एजेंसियों से मदद हासिल कर सकते हैं.
आईआईटी गुवाहाटी के पीएचडी शोधार्थी विक्रांत सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘अभी तक हमनें देश के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय 40 एनजीओ से सम्पर्क किया है. अभी हमारी प्राथमिकता प्रवासी कर्मचारी और बुजुर्ग लोग हैं, जिन्हें इस वायरस से सबसे ज्यादा खतरा है. हम खाद्य पदार्थ, पेयजल, मास्क, साबून, सैनिटाइजर, कपड़े और जरूरी दवाइयां मुहैया कराने में मदद कर रहे हैं.”
यह सेवा दो दिन पहले ही चालू की गई है और अभी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड तीन राज्यों में सक्रिय है. इसके जरिये 50 समूह को मदद मुहैया कराई गई है. उन्होंने कहा, ‘‘हमें पता है कई लोग हैं जिन्हे मदद की जरूरत है. एनजीओ ऐसे लोगों का पता लगाने में पूरी तरह सक्षम नहीं है. हम इसी दूरी का कम करने का माध्यम बनना चाहते हैं.”
आईआईएम, बेंगलुरू के गौरव सिंह ने कहा, ‘‘हम दूसरे राज्यों तक पहुंचने की भी कोशिश कर रहे हैं और छात्रों की मदद हासिल करने के लिए देश के विभिन्न कॉलेजों से भी सम्पर्क कर रहे हैं. सामाजिक दूरी बनाए रखने के प्रोटोकॉल के कारण छात्र खुद कहीं नहीं जाएंगे लेकिन समन्वय स्थापित करेंगे ताकि सहयोगी एनजीओ के जरिए मदद मुहैया करा सकें.”
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोविड-19 के मामले बढ़कर गुरुवार को 1,965 हो गए और वहीं इससे अब तक 50 लोगों की जान जा चुकी है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










