गुजरात के वडोदरा में शोभायात्रा पर पथराव, एक शख्स घायल, आरोपियों की तलाश में पुलिस

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने कहा कि शोभायात्रा जब गांव की एक गली में पहुंची तो कुछ लोगों ने उस पर पथराव कर दिया. शोभायात्रा के साथ मौजूद पुलिस कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित किया और यह निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ी. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शोभायात्रा से पहले से ही गांव में तनाव था.

विज्ञापन

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूरे देश में उल्लास है. जगह जगह उत्सव मनाया जा रहा है, लोग झांकियां और शोभायात्रा निकाल रहे हैं. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाने के लिए गुजरात के वडोदरा में भी सोमवार शाम एक शोभायात्रा निकाली गई. लेकिन शोभायात्रा में कुछ असामाजिक तत्वों ने कथित तौर पर पथराव कर दिया. घटना को लेकर पुलिस ने बताया की पथराव में एक शख्स घायल हो गया है. वहीं घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

कुछ लोगों ने किया पथराव- पुलिस
पुलिस ने कहा कि शोभायात्रा जब गांव की एक गली में पहुंची तो कुछ लोगों ने उस पर पथराव कर दिया. शोभायात्रा के साथ मौजूद पुलिस कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित किया और यह निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ी. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शोभायात्रा से पहले से ही गांव में तनाव था. स्थानीय पुलिस निरीक्षक ने कुछ दिन पहले गांव का दौरा किया था और शोभायात्रा के दौरान शांति सुनिश्चित करने के लिए एक बैठक भी की थी. साथ ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.गौरतलब है कि गुजरात में बीते दो दिनों में यह दूसरी ऐसी घटना है. इससे पहले, रविवार को मेहसाणा के खेरालू कस्बे में भगवान राम की शोभायात्रा पर पथराव के बाद पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े थे.

मुंबई के पास रैली के दौरान दो समूहों के बीच झड़प
इधर महाराष्ट्र में भी दो समुदायों के बीच झड़प की खबर है. मुंबई के बाहरी इलाके में एक वाहन रैली के दौरान बीते दिन रविवार रात को दो समुदायों के बीच झड़प हो गयी. घटना के बाद पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है. रिपोर्ट के मुताबिक कुछ कार और बाइक सवार लोग नया नगर से रैली निकाल रहे थे. रैली के दौरान लोगों ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर नारे लगाये. जिसके बाद कुछ स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया और लाठी डंडे से हमला कर दिया.

झारखंड में भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश
गौरतलब है कि धनबाद के टुंडी प्रखंड में भी सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई. असामाजिक तत्वों ने टुंडी प्रखंड के कदईया में सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की. हालांकि इस प्रयास को पुलिस ने विफल कर दिया. बता दें, रविवार को हाजरा टोला के कुछ लोग झंडा लगा रहे थे. तभी दूसरे वर्ग की एक महिला ने झंडा लगाने से मना कर दिया. इसी पर बात बिगड़ गई थी. भाषा इनपुट से साभार

Also Read: ‘मैं पृथ्वी का सबसे भाग्यशाली व्यक्ति…’ रामलला की मूर्ति बनाने वाले अरुण योगीराज ने कही बड़ी बात

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola