रामलला के विराजमान होने की खुशी में पूरे देश में दीपोत्सव, पीएम मोदी ने भी जलाई रामज्योति
अयोध्या में रामलला के विराजने की खुशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपने घरों में राम ज्योति जलाने की अपील की है. पीएम मोदी ने खुद भी अपने सरकारी आवास में राम ज्योति जलाई.
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है. हर घर में राम ज्योति जलता दिखाई दे रहा है. पूरे देश में आज दिवाली जैसा माहौल है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज यानी सोमवार शाम को सात, लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर राम ज्योति जलाई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम आवास पर रामज्योति जलाकर रामलला का स्वागत किया. बता दें, प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से भी रामज्योति जलाई की अपील की है. इसके बाद पूरे देश में रामलला के विराजमान होने की खुशी में लोग घरों में दीप जला रहे हैं.
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi lights 'Ram Jyoti' at this residence in Delhi to mark the 'Pran Pratishtha' of Ram Lalla in Ayodhya. pic.twitter.com/JZCROVAx25
— ANI (@ANI) January 22, 2024
रामज्योति! #RamJyoti pic.twitter.com/DTxg2QquTT
— Narendra Modi (@narendramodi) January 22, 2024
पीएम मोदी ने अपने आवास पर जलाई रामज्योति
अपने सरकारी आवास पर पीएम मोदी राम ज्योति जलाकर रामलला का स्वागत किया. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी तस्वीरें भी साझा की है. साथ की लिखा है राम ज्योति. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने सोमवार दोपहर अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लिया था. पीएम मोदी ने कहा कि रामलला के विराजने से आज गांव-गांव में एक साथ कीर्तन हो रहे हैं. आज मंदिरों में उत्सव हो रहे हैं. पूरा देश आज दिवाली मना रहा है.
राम मंदिर में विराजे है रामलला
बता दें, करीब 500 साल के लंबे इंतजार के बाद आज के ऐतिहासिक दिन रामलला अयोध्या में विराजमान हो गये हैं. पीएम मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए थे. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी ने मंच पूरे देश को संबोधित किया. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि अब रामलला टेंट में नहीं बल्कि वो नये भव्य मंदिर में रहेंगे. पीएम मोदी ने आज के दिन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा था कि लंबे इंतजार के बाद श्री राम पधारे हैं. हजारों सालों बाद भी लोग आज के दिन की चर्चा करेंगे.
Also Read: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से बिलबिलाया कंगाल पाकिस्तान, फिर उगला जहर, मुसलमानों को भड़काने की कोशिश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










