मंगोलिया के राष्ट्रपति ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिया ये खास गिफ्ट, जानें आखिर क्या है इसमें खास

Author Agency
Updated:
विज्ञापन
मंगोलिया के राष्ट्रपति ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिया ये खास गिफ्ट, जानें आखिर क्या है इसमें खास

भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सफेद घोड़े की तस्वीर के साथ ट्वीट किया कि मंगोलिया में मेरे खास दोस्तों की ओर से दिया गया विशेष उपहार…. मैंने इस सुंदर घोड़े का नाम ‘तेजस’ रखा है. राष्ट्रपति खुरेलसुख को धन्यवाद… मंगोलिया को धन्यवाद.

विज्ञापन

मंगोलिया की यात्रा करने वाले पहले भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के लिए यात्रा खास रहा. जी हां…देश के राष्ट्रपति उखनागिन खुरेलसुख ने राजनाथ सिंह को एक राजसी घोड़ा उपहार स्वरूप दिया. सात वर्ष पूर्व मंगोलिया की यात्रा पर आये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी ऐसा ही तोहफा मिला था.

भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सफेद घोड़े की तस्वीर के साथ ट्वीट किया कि मंगोलिया में मेरे खास दोस्तों की ओर से दिया गया विशेष उपहार…. मैंने इस सुंदर घोड़े का नाम ‘तेजस’ रखा है. राष्ट्रपति खुरेलसुख को धन्यवाद… मंगोलिया को धन्यवाद. राजनाथ सिंह ने मंगलवार को मंगोलिया के राष्ट्रपति उखनागिन खुरेलसुख से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की थी. उन्होंने ट्वीट किया, उलानबटोर में मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख से अच्छी मुलाकात हुई. मैं उनसे पिछली बार 2018 में मिला था, जब वह देश के प्रधानमंत्री थे. हम मंगोलिया के साथ बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

पीएम मोदी 2015 में मंगोलिया की यात्रा पर आये थे

प्रधानमंत्री मोदी 2015 में मंगोलिया की यात्रा पर आये थे तब उनके समकक्ष सी. साईखानबिलेग ने उन्हें एक भूरा घोड़ा भेंट किया था. मंगोलिया की समाचार एजेंसी ‘मोंटसेम’ की खबर के अनुसार खुरेलसुख ने कहा कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रूप देने की पूरी संभावना है. अमेरिकन म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री (एएमएनएच) के अनुसार मंगोलिया को घोड़ों की भूमि के रूप में जाना जाता है.

Also Read: मंगोलिया के राष्ट्रपति ने महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना
दोनों देशों की पांच दिवसीय यात्रा

भारतीय रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट किया, रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह मंगोलिया के गंडन मठ भी गये और उन्होंने देश के सर्वोच्च बौद्ध भिक्षु से बातचीत की. रक्षा मंत्री सिंह मंगोलिया और जापान के साथ भारत के रणनीतिक और रक्षा संबंधों का विस्तार करने के उद्देश्य से सोमवार से इन दोनों देशों की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं. सिंह की पांच से सात सितंबर तक मंगोलिया की यात्रा किसी भारतीय रक्षा मंत्री द्वारा पूर्वी एशियाई देश की पहली यात्रा थी.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola