Lok Sabha Election 2024 : 'इंतजार कीजिए', रिजल्ट से पहले सोनिया गांधी का आया रिएक्शन

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 03 Jun 2024 11:50 AM

विज्ञापन

sonia-gandhi/ pti

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के लिए हुए मतदान का रिजल्ट मंगलवार को आने वाला है. इससे पहले ‘एग्जिट पोल’ के अनुमान पर सोनिया गांधी का रिएक्शन सामने आया है.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद अब देश के लोगों को रिजल्ट का इंतजार है. इससे पहले जो एग्जिट पोल सामने आए हैं, उसमें एक बार फिर केंद्र में एनडीए सरकार बनने की बात कही गई है. हालांकि विपक्ष लगातार इस एग्जिट पोल को नकारता नजर आ रहा है. इस बीच कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा है कि पूरी उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव के असल परिणाम ‘एग्जिट पोल’ के अनुमान से बिल्कुल अलग होंगे.

क्या कहा सोनिया गांधी ने

सोनिया गांधी ने कहा कि हमें इंतजार करने की जरूरत है…बस, इंतजार कीजिए और देखिए… आगे उन्होंने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि एग्जिट पोल में जो दिखाया जा रहा है? नतीजे उसके बिल्कुल विपरीत होंगे. आपको बता दें कि गत शनिवार को अंतिम चरण के लिए हुए मतदान के बाद ‘एग्जिट पोल’ सामने आया था. इसमें में लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए (राजग) को प्रचंड बहुमत मिलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है.

क्या कहा राहुल गांधी ने

इससे पहले कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘एग्जिट पोल’ को लेकर कहा था कि इसका नाम एग्जिट पोल नहीं, मोदी मीडिया पोल है. इस पोल का सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है. जब उनसे सवाल किया गया कि इंडिया गठबंधन को कितनी सीटें मिलेंगी, तो उन्होंने केवल इतना जवाब दिया कि सिद्धू मूसेवाला का गाना सुना है आपने 295, उतनी ही सीटें हमें मिलेंगी.

Read Also : राहुल गांधी ने कहा-यह Exit Poll नहीं मोदी मीडिया का फैंटेसी पोल है, इंडिया गठबंधन को मिलेंगी 295 सीटें

विपक्ष नकार रहा है एग्जिट पोल को

एग्जिट पोल को विपक्ष लगातार नकारता नजर आ रहा है. इसपर इंडिया गठबंधन के बड़े नेताओं की प्रतिक्रिया आ चुकी है. उन्होंने कहा है कि चुनाव परिणाम इससे ठीक अलग होगा.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola