Bharat Jodo Yatra में शामिल होने सोनिया गांधी पहुंची मैसूर, 6 अक्टूबर को बनेंगी अभियान का हिस्सा

Updated:
विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra में शामिल होने सोनिया गांधी पहुंची मैसूर, 6 अक्टूबर को बनेंगी अभियान का हिस्सा

Bharat Jodo Yatra: सोनिया गांधी बीते काफी दिनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान रही हैं. काफी दिनों के बाद यह पहला मौका है जब सोनिया किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा ले रही है. बता दें, सोनिया गांधी 6 अक्टूबर को मांड्या में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी.

विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में अब सोनिया गांधी भी जुड़ गई हैं. आज यानी सोमवार को  कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक के मैसूर पहुंच गईं हैं. छह अक्टूबर को  वो भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी. कांग्रेस नेता और महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि, सोनिया गांधी यात्रा में हिस्सा लेने मैसूर पहुंच गई हैं. वो 6 अक्टूबर को मांड्या में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी. 

चार और पांच अक्टूबर को नहीं होगी यात्रा: पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि ���ुर्गा पूजा और विजयादशमी के कारण 4 और 5 अक्टूबर को भारत जोड़ो यात्रा नहीं होगी. दो दिनों के विश्राम के बाद इसे छह अक्टूबर से शुरू किया जाएगा. जिसमें सोनिया गांधी भी हिस्सा लेंगी. गौरतलब है कि काफी समय के बाद सोनिया गांधी किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा ले रही हैं.

लंबे समय के बाद सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगी सोनिया: गौरतलब है कि सोनिया गांधी बीते काफी दिनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान रही हैं. स्वास्थ्य खराब होने के कारण वो बीते कुछ चुनावों में भी वो प्रचार अभियान में शामिल नहीं हुई थी. काफी दिनों के बाद यह पहला मौका है जब सोनिया किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा ले रही है.

गौरतलब है कि मिशन 2024 की तैयारी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की है. बीते सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी. इस यात्रा का समापन अगले साल यानी 2023 की शुरुआत में कश्मीर में होगा. भारत जोड़ो यात्रा के तहत कांग्रेस कुल 3570 किलोमीटर की दूरी तय करेगी.

भाषा इनपुट के साथ

Also Read: राहुल गांधी का आरोप : कर्नाटक में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार, किसान-मजदूर और कारोबारियों से लेती है कमीशन

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola