Sonbhadra Video : सोनभद्र में पत्थर की खदान ढही, 1 शव निकाला गया बाहर, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन
Stone Mine Collapses in UP Sonbhadra

यूपी के सोनभद्र में पत्थर की खदान धंस गई (Photo: X)

Sonbhadra Video : हादसे के बाद एक व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया है. राज्य और राष्ट्रीय आपदा राहत बल की टीमें मौके पर मौजूद हैं और लगातार राहत-बचाव का काम कर रही हैं. देखें हादसे के बाद का वीडियो.

विज्ञापन

Sonbhadra Video : उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में शनिवार को पत्थर की खदान ढह गई. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. हादसे के बाद लगभग 15 लोगों के फंसे होने की आशंका है. राहत और बचाव का काम तेजी से जारी है. बचाव दल लोगों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं. इस हादसे का वीडियो सामने आया है जिसे न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक्स पर शेयर किया है. देखें वीडियो.

हादसे वाली जबह से मृत व्यक्ति का शव बाहर निकाल लिया गया है. राज्य और राष्ट्रीय आपदा राहत बल की टीमें मौके पर राहत-बचाव का काम कर रही हैं. यह हादसा शनिवार को सोनभद्र के ओबरा थाना क्षेत्र में स्थित बिल्ली मरकुंडी खनन इलाके में हुआ, जहां खदान अचानक ढह गई.

‘कृष्णा माइंस’ का एक हिस्सा ढह गया

हादसे को  लेकर जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि ‘कृष्णा माइंस’ का एक हिस्सा ढह जाने से वहां कार्यरत कुछ मजदूर दब गए हैं. दबे हुए लोगों को निकालने का प्रयास अल्ट्राटेक कंपनी, दुसान कंपनी, ओबरा पावर कंपनी और अन्य के सहयोग से किया जा रहा है. इसके अलावा एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मिर्जापुर से पहुंची है.

बीती रात अधिकारियों के साथ घटनास्थल का दौरा उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री और स्थानीय विधायक संजीव कुमार गोंड ने किया. उन्होंने कहा कि ढही हुई पत्थर की खदान के मलबे में “करीब एक दर्जन मज़दूर” दबे हो सकते हैं. उन्होंने कहा, “यह एक बहुत ही दुखद घटना है. यह जांच का विषय है कि यह कैसे हुआ और इसके लिए कौन जिम्मेदार है. जांच के बाद, दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.”

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola