ePaper

‘अमेठी ने जिन्हें मैजिक दिखाया, उन्होंने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष किया’, राहुल गांधी पर स्मृति ईरानी का हमला

Updated at : 07 Feb 2023 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
‘अमेठी ने जिन्हें मैजिक दिखाया, उन्होंने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष किया’, राहुल गांधी पर स्मृति ईरानी का हमला

**EDS: (COMBO) VIDEO GRABS VIA SANSAD TV** New Delhi: Congress MP Rahul Gandhi speaks in the Lok Sabha during Budget Session of Parliament, in New Delhi, Tuesday, Feb. 7, 2023. (PTI Photo) (PTI02_07_2023_000253B)

स्मृति ईरानी ने कहा, 1981 में एक फाउंडेशन ने अमेठी में 40 एकड़ की जमीन ली. वहां पर कहा गया कि हम अमेठी की जनता के लिए मेडिकल कॉलेज बना देंगे. 623 रुपये किराया दिया गया. उस जमीन पर परिवार ने अपने लिए गेस्टहाउस बनवा लिया.

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राहुल गांधी के हमले को लेकर पलटवार करते हुए मंगलवार को कहा कि जिन्हें अमेठी ने ‘मैजिक’ दिखाया, उन्होंने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष किया. उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए यह आरोप भी लगाया कि परिवार ने अमेठी में कई ऐसी जमीनों को अपने कब्जे में ले लिया, जिन्हें फाउंडेशन या फैक्टरी के लिए आवंटित किया गया था. उनका इशारा गांधी परिवार की तरफ था. स्मृति ईरानी ने कहा, आज एक सज्जन जिन्हें अमेठी ने ‘मैजिक’ दिखाया और चार विधानसभा सीट पर जिनकी जमानत जब्त हुई, उन्होंने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष किया.

अमेठी में मेडिकल कॉलेज के नाम ली गयी जमीन, गांधी परिवार ने बनवा लिया गेस्टहाउस

स्मृति ईरानी ने कहा, 1981 में एक फाउंडेशन ने अमेठी में 40 एकड़ की जमीन ली. वहां पर कहा गया कि हम अमेठी की जनता के लिए मेडिकल कॉलेज बना देंगे. 623 रुपये किराया दिया गया. उस जमीन पर परिवार ने अपने लिए गेस्टहाउस बनवा लिया. उन्होंने दावा किया कि अमेठी में ‘परिवार’ के अस्पताल ने एक व्यक्ति का इलाज नहीं किया और वापस लौटा दिया, क्योंकि उसके पास आयुष्मान भारत का कार्ड था. बाद में उस व्यक्ति की मौत हो गई. स्मृति ईरानी ने कहा, अमेठी में एक फैक्टरी के लिए जमीन ली गई. अचानक यह जमीन फाउंडेशन को दी गई. बाद में परिवार ने जमीन खाली नहीं की. किसान अदालत जाता है और जमीन खाली करने का आदेश लाता है. आज भी वो जमीन पर बैठे हुए हैं. आज ये गरीब की बात करते हैं.

स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- राहुल-प्रियंका के नाम पर बनाए गए हॉस्टल

बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, फुर्सतगंज नामक एक हवाई अड्डा है. जमीन सरकारी है लेकिन परिवार ने बेटे-बेटी के नाम पर हॉस्टल खोल रखा है. प्रधानमंत्री सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर इन्फ्रा बनाते हैं लेकिन वहां राहुल और प्रियंका के नाम पर हॉस्टल बनाए गए हैं.

Also Read: ‘गांधी परिवार को पसंद है अभद्र टिप्पणी’, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर किया करारा प्रहार

मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ‘असली जादू’ हुआ कि अडाणी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर बन गए: राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अडाणी समूह से जुड़े मामले का हवाला देते हुए मंगलवार को लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि 2014 में मोदी के दिल्ली के आने के बाद ऐसा ‘असली जादू’ हुआ कि आठ वर्षों के भीतर उद्योगपति गौतम अडाणी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola