Sidhu Moosewala Murder Case: आरोपी लॉरेंस बिश्नोई को 10 दिन की NIA हिरासत, जानें पूरा मामला
पंजाब पुलिस गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने की है. एनआईए ने कोर्ट से बिश्नोई के लिए 12 दिन की हिरासत की मांग की थी. हालांकि कोर्ट ने केवल 10 की हिरासत को ही मंजूरी किया.
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने आरोपी लॉरेंस बिश्नोई को 10 दिन के लिए एनआईए की हिरासत में भेज दिया गया है. जस्टिस शैलेंद्र मलिक ने एजेंसी की दलिलों को सुनन के बाद बिश्नोई को 10 दिन के लिए हिरासत में भेज दिया.
एनआईए ने मांगी थी 12 दिन की हिरासत
पंजाब पुलिस गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने की है. एनआईए ने कोर्ट से बिश्नोई के लिए 12 दिन की हिरासत की मांग की थी. हालांकि कोर्ट ने केवल 10 की हिरासत को ही मंजूरी किया. कोर्ट में एनआईए ने कहा, वह सिद्धू मर्डर केस की जांच कर रहा है, उसे आरोपी से पूछताछ के लिए हिरासत की जरूरत है.
बिश्नोई को सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी लॉरेंस बिश्नोई का पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आया है. दिल्ली पुलिस के अनुसार बिश्नोई एक मोबाइल नंबर इस्तेमाल कर रहा था, जिसे इंडियन मुजाहिद्दीन का एक सदस्य कर रहा था.
पंजाब के पुलिस महानिदेशक से मिले सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता
दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने अपने बेटे की हत्या के मामले में पिछले दिनों पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव से मुलाकात की थी. हालांकि यह पता नहीं चल पाया कि मुलाकात में क्या बात हुई.
29 मई को हुई थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या
सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर शुभदीप सिंह सिद्धू की 29 मई को पंजाब के मनसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य और कनाडा में रह रहे गोल्डी बराड़ ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी. पंजाब पुलिस ने अगस्त में मनसा अदालत में 24 आरोपियों के खिलाफ 1,850 पन्नों का पहला आरोपपत्र दाखिल किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










