मध्य प्रदेश कैबिनेट विस्तार पर यह क्या बोल गए शिवराज सिंह चौहान, ‘मामा’ के करीबियों का पत्ता साफ

मध्य प्रदेश में कैबिनेट विस्तार में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के करीबियों की अनदेखी की गई है. कैबिनेट में शिवराज के सबसे करीबी माने जाने वाले भूपेंद्र सिंह को जगह नहीं मिली है. शिवराज सरकार में भूपेंद्र कई बड़ी जिम्मेदारियों को संभाल चुके हैं.
मध्य प्रदेश में सोमवार को मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया गया. मोहन यादव सरकार में 28 नये चेहरे को शामिल किया गया है. सभी नये मंत्रियों को राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. मोहन सरकार में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व सांसद राकेश सिंह और उदय प्रताप सिंह शामिल हो गए हैं. हालांकि मंत्रिमंडल में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के करीबियों का पत्ता साफ हो गया है. उनकी अनेदखी की गई है. इधर मंत्रिमंडल विस्तार के बाद शिवराज सिंह चौहान की भी पहली प्रतिक्रिया आ गई है.
शिवराज सिंह ने मंत्रिमंडल विस्तार पर कह दी बड़ी बात
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से जब मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने कहा, मंत्रिमंडल पूरी तरह संतुलित और क्षेत्रिय आवश्यकताओं को भी ध्यान में रखा गया है. पीएम मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री मोहन यादव की अगुवाई में प्रदेश को नई सरकार सुशासन देगी. उन्होंने आगे कहा, प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण में कोई कसर नहीं छोड़ेगी नयी सरकार. जब उनसे सरकार में उनकी भूमिका के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, मेरी एक कार्यकर्ता की भूमिका रहेगी.
शिवराज के करीबों की मंत्रिमंडल विस्तार में हुई अनदेखी
मध्य प्रदेश में कैबिनेट विस्तार में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के करीबियों की अनदेखी की गई है. कैबिन���ट में शिवराज के सबसे करीबी माने जाने वाले भूपेंद्र सिंह को जगह नहीं मिली है. शिवराज सरकार में भूपेंद्र कई बड़ी जिम्मेदारियों को संभाल चुके थे, लेकिन मौजूदा सरकार में उन्हें निराशा हाथ लगी. इसके अलावा पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया को भी कैबिनेट में जगह नहीं मिली है. मलैया भी शिवराज के करीबी नेता माने जाते हैं.
Also Read: MP News: फिर भावुक हुए शिवराज, रोने लगे ‘मामा’, कहा- मध्य प्रदेश से नहीं जा रहे हैं दूर
मोहन सरकार में 18 कैबिनेट मंत्री
मोहन यादव सरकार में 28 मंत्रियों में से 18 कैबिनेट रैंक के हैं, छह राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं और चार राज्य मंत्री हैं. मुख्यमंत्री मोहन यादव और दो उपमुख्यमंत्रियों राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा सहित मंत्रिमंडल की कुल संख्या अब 31 हो गई है. 230 विधायकों वाले मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री सहित मंत्रिपरिषद की अधिकतम संख्या 35 हो सकती है.
18 कैबिनेट मंत्रियों की सूची
-
विजय शाह
-
कैलाश विजयवर्गीय
-
प्रह्लाद पटेल
-
करण सिंह वर्मा
-
राकेश सिंह
-
उदय प्रताप सिंह
-
संपतिया उइके
-
तुलसीराम सिलावट
-
ऐदल सिंह कंसाना
-
गोविंद सिंह राजपूत
-
विश्वास सारंग
-
निर्मला भूरिया
-
नारायण सिंह कुशवाहा
-
नागर सिंह चौहान
-
प्रद्युम्न सिंह तोमर
-
राकेश शुक्ला
-
चैतन्य कश्यप
-
इंदर सिंह परमार
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
-
कृष्णा गौर
-
धर्मेंद्र भाव लोधी
-
दिलीप जयसवाल
-
गौतम टेटवाल
-
लाखन पटेल
-
नारायण सिंह पवार
राज्य मंत्री
-
नरेंद्र शिवाजी पटेल
-
प्रतिमा बागरी
-
दिलीप अहिरवार
-
राधा सिंह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










