MP Election: इन खास लोगों को हर महीने 20 हजार रुपये देगी शिवराज सरकार, सुरक्षा के लिए बनेगा कानून

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, अस्वस्थ होने पर पत्रकार बंधु को आर्थिक सहायता के लिए वर्तमान प्रावधान 20,000 के स्थान पर 40,000 रुपए किया जाएगा. गंभीर बीमारी की स्थिति में यह 50,000 के स्थान पर एक लाख रुपए होगा.
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वरिष्ठ और बुजुर्ग पत्रकारों के लिए बड़ी घोषणा कर दी. सीएम शिवराज ने एक कार्यक्रम में ऐलान किया कि वरिष्ठ एवं बुजुर्ग पत्रकारों को मासिक सम्मान निधि की राशि 10,000 के स्थान पर 20,000 रुपए होगी. मुख्यमंत्री ने पत्रकार वर्ग के लिए अन्य कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं. इनमें उपचार सहायता, बीमा योजना, आवास सुविधा, शिक्षा के लिए सुविधा आदि शामिल है. इसके साथ ही जनसंपर्क विभाग छोटे शहरों और कस्बों के पत्रकारों को डिजिटल तकनीक प्रशिक्षण दिलवाने का कार्य भी करेगा.
पत्रकारों के निधन होने पर पत्नी को मिलेगा 8 लाख रुपये
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, सम्मान निधि प्राप्त करने वाले पत्रकार की मृत्यु होने पर उनकी पत्नी को एक मुश्त 800000 की राशि दी जाएगी.
पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए बनायी जाएगी कमेटी
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने के लक्ष्य से तत्काल एक कमेटी का गठन किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कमेटी में वरिष्ठ पत्रकार शामिल होंगे और कमेटी द्वारा दिए गए सुझावों के आधार पर उनकी सुरक्षा के लिए कानून बनेगा. उन्होंने यहां मुख्यमंत्री निवास में पत्रकार समागम को संबोधित करते हुए यह बात कही.
➡️मध्य प्रदेश के वरिष्ठ एवं बुजुर्ग पत्रकारों को प्रति माह दी जाने वाली सम्मान निधि ₹10,000 से बढ़ाकर ₹20,000 कर रहे हैं।
➡️ सम्मान निधि प्राप्त करने वाले पत्रकार की मृत्यु होने पर उनकी पत्नी को एक मुश्त ₹800000 की राशि दी जाएगी।
➡️ अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों को आवास ऋण… pic.twitter.com/B2kwerXsYP
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) September 7, 2023
पत्रकारों के लिए आवास ऋण ब्याज अनुदान बढ़ाकर 30 लाख रुपए की गयी
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों को आवास ऋण ब्याज अनुदान योजना के अंतर्गत अधिकतम ऋण की राशि 25 लाख रुपये से बढ़ाकर 30 लाख रुपए की जाएगी.
पत्रकारों के बेटे-बेटियों की शिक्षा के लिए बैंक ऋण में पांच प्रतिशत ब्याज अनुदान देगी सरकार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों के बेटे-बेटियों की शिक्षा के लिए बैंक से ऋण पर उसके ब्याज पर पांच प्रतिशत ब्याज अनुदान पांच वर्ष के लिए राज्य सरकार वहन करेगी.
पत्रकार बीमा योजना पर भी सरकार ने की बड़ी घोषणा
चौहान ने कहा, बीमा कंपनी द्वारा प्रीमियम राशि में इस साल 27 प्रतिशत वृद्धि की गई थी. लेकिन पत्रकारों को पुराना प्रीमियम ही भरना होगा, बढ़ी हुई राशि का बोझ सरकार वहन करेगी. उन्होंने कहा कि 65 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ पत्रकारों का बीमा प्रीमियम राज्य सरकार भरेगी. पत्रकारों के जीवनसाथी (पति/पत्नी) के बीमा का प्रीमियम भी राज्य सरकार भरेगी. चौहान ने कहा कि बीमा योजना की अंतिम तिथि 16 सितंबर से बढ़ाकर 25 सितंबर की जाएगी.
अस्वस्थ होने पर पत्रकारों को 40 हजार रुपये की दी जाएगी आर्थिक सहायता
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, अस्वस्थ होने पर पत्रकार बंधु को आर्थिक सहायता के लिए वर्तमान प्रावधान 20,000 के स्थान पर 40,000 रुपए किया जाएगा. गंभीर बीमारी की स्थिति में यह 50,000 के स्थान पर एक लाख रुपए होगा.
पत्रकारों को आवास देगी शिवराज सरकार
सीएम चौहान ने कहा कि वर्तमान में भोपाल में दो स्थानों पर पत्रकारों के लिए भूमि आवंटित कर कॉलोनी विकसित की गई है. अन्य नगरों में आज की आवश्यकता के अनुसार पत्रकारों की सोसायटी को भूमि प्रदान करने की कार्यवाही की जाएगी. इसके लिए विधिवत कदम उठाए जाएंगे. इससे पत्रकार बंधुओं को अपना मकान बनाने के लिए व्यवस्था आसान होगी.
स्टेट मीडिया सेंटर बनाएगी चौहान सरकार
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भोपल के मालवीय नगर में पत्रकार भवन की भूमि पर नए भवन का निर्माण किया जाएगा और इसे स्टेट मीडिया सेंटर का दर्जा मिलेगा. चौहान ने कहा कि इसमें सभागार, पुस्तकालय, कैंटीन, सामान्य कक्ष सहित अन्य सुविधाएं होंगी। सेंटर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा.
पत्रकारों को डिजिटल तकनीक का प्रशिक्षण देगी सरकार
सीएम चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश के छोटे शहरों और कस्बों के पत्रकार साथियों की जरूरत के अनुसार उन्हें भोपाल में डिजिटल तकनीक का प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा. इसके लिए जनसंपर्क विभाग आवश्यक व्यवस्थाएं करेगा. माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल का सहयोग भी प्राप्त किया जाएगा. मालूम हो मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










