Shashi Tharoor: गोडसे के दौर में गांधी के साथ हूं, राहुल के साथ यात्रा का वीडियो शेयर कर बोले शशि थरूर

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बाद शशि थरूर ने राहुल गांधी के समर्थन में बड़ी बात सोशल मीडिया पर लिख दी. उन्होंने वीडियो शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा, मैं गोडसे के दौर में गांधी के साथ हूं.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए पूरी तैयारी कर ली है. उन्होंने यह भी दावा किया है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए उनके पास पूरे देश के पार्टी कार्यकर्ताओं का समर्थन है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद राहुल गांधी से भी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मिले. राहुल से मुलाकात के बाद शशि थरूर ने भारत जोड़ो यात्रा का एक वीडियो शेयर किया और भाजपा-आरएसएस पर निशाना साधा.
मैं गोडसे के दौर में गांधी के साथ हूं : शशि थरूर
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बाद शशि थरूर ने राहुल गांधी के समर्थन में बड़ी बात सोशल मीडिया पर लिख दी. उन्होंने वीडियो शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा, मैं गोडसे के दौर में गांधी के साथ हूं.
Also Read: Congress President Election: शशि थरूर 30 सितंबर तक करेंगे नामांकन! 24 साल बाद होगा गैर-गांधी अध्यक्ष
ये किसने कहा आपसे ऑंधी के साथ हूँ,
मैं गोडसे के दौर में गाँधी के साथ हूँ।।
~ इमरान प्रतापगढ़ी of @INCIndia pic.twitter.com/vAgwaR5oGv— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) September 26, 2022
थरूर बोले- जब नामांकन पत्र दाखिल करूंगा, तब देखिएगा मुझे कितना समर्थन मिला है
शशि थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपनी उम्मीदवारी के बारे में पूछे जाने पर पत्रकारों से कहा, जब मैं नामांकन पत्र दाखिल करूंगा तब आप देखिएगा मुझे कितना समर्थन मिला है. यदि मुझे अधिकांश राज्यों के पार्टी कार्यकर्ताओं का समर्थन मिलता है तो मैं चुनाव मैदान में रहूंगा. देश के अलग-अलग हिस्सों से अनेक लोगों ने मुझसे चुनाव लड़ने का अनुरोध किया है. थरूर ने कहा कि वह चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं, लेकिन 30 सितंबर को नामांकन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख के बाद ही सबकुछ स्पष्ट होगा.
कांग्रेस चुनाव का शेड्यूल इस प्रकार है
कांग्रेस की ओर से बृहस्पतिवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगी. नामांकन पत्रों की जांच की तिथि एक अक्टूबर है, जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर है. अगर जरूरत पड़ी तो मतदान 17 अक्टूबर को होगा. मतों की गिनती 19 अक्टूबर को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा. चुनाव में प्रदेश कांगेस कमेटी के 9000 से अधिक प्रतिनिधि मतदान करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










