'पाकिस्तान को मनाया होगा, भारत को मनाने की जरूरत नहीं', ट्रंप के युद्धविराम के दावों पर थरूर का जवाब

Published by : Neha Kumari Updated At : 03 Jun 2025 11:54 AM

विज्ञापन

Shashi Tharoor visit brazil

Shashi Tharoor: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार कहते आ रहे हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम करवाने में उनकी अहम भूमिका रही है. उन्होंने दोनों देशों को मनाया है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शशि थरूर ने ब्राजील में कहा कि अमेरिका ने यदि सच में किसी को मनाया होगा तो वह पाकिस्तान होगा. भारत को किसी को समझाने की जरूरत नहीं. भारत हमेशा से शांति चाहता आया है.

विज्ञापन

Shashi Tharoor: शशि थरूर सोमवार को अपने डेलिगेशन टीम के साथ बार्जील पहुंचे . यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने में यदि अमेरिका की भागीदारी रही होगी तो वह पाकिस्तान को समझाने और मानने में रही होगी. अमेरिका ने अगर सच में किसी को समझाया और मनाया होगा तो वह पाकिस्तान है. क्योंकि भारत को किसी को समझाने या मनाने की जरूरत नहीं है. भारत पहले भी साफ कर चुका है कि वह टकराव नहीं चाहता है. लेकिन देश के खिलाफ उठाए गए कदम का जवाब देने से भारत पीछे नहीं हटेगा.

‘पाकिस्तान को समझाया होगा, भारत को समझाने की जरूरत नहीं है’

शशि थरूर ने कहा कि ट्रंप भले ही दावा करते हैं कि उन्होंने दोनों देशों के बीच सीजफायर में अहम भूमिका निभाई है, लेकिन सच यह है कि भारत पहले ही साफ कर चुका था कि वह केवल शांति चाहता है. अगर अमेरिका ने किसी को मनाने की कोशिश की होगी, तो वह पाकिस्तान रहा होगा. दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप कई बार कह चुके हैं कि उन्होंने दोनों देशों के बीच परमाणु संकट रोका और व्यापार बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है.

भारत की प्राथमिकता शांति और विकास है

पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका के राष्ट्रपति और उनके अधिकारियों का सम्मान करता है. लेकिन दोनों देशों की सोच हर मुद्दे पर एक जैसी सोच हो, यह जरूरी नहीं है. हमेशा से भारत की प्राथमिकता शांति और विकास रहा है. यही हमारा संदेश है. उन्होंने आगे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के पहले दिन ही भारत ने यह साफ कर दिया था कि यह कोई युद्ध शुरू करने का कदम नहीं है, बल्कि आतंकियों के खिलाफ एक सीधी कार्रवाई है. यदि पाकिस्तान ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी होती तो भारत आगे कुछ नहीं करता.

आमने-सामने आने वाले पाकिस्तान और भारत के प्रतिनिधिमंडल

शशि थरूर ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए बताया है कि उनकी टीम अभी अमेरिका में है और कल वह वॉशिंगटन जाएंगे. इस समय पाकिस्तान की भी डेलिगेशन टीम वहां मौजूद होगी. कल दोनों आमने-सामने आएंगे. ऐसे में मुकाबला करते प्रतिनिधिमंडलों का यह दल मीडिया और जनता दोनों का ध्यान खींचेगा.

यह भी पढ़े: ट्रंप सरकार के मंत्री का भारत प्रेम, कहा ‘मैं भारत का जबरा फैन हूं’, ट्रेड डील पर दिया बड़ा अपडेट

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola