धनंजय मुंडे पर लगे आरोप को लेकर बोले शरद पवार, इस महिला ने पहले भी दूसरे नेताओं पर लगाये हैं आरोप

Updated:
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोप का सामना कर रहे महाराष्ट्र के मंत्री एनसीपी नेता धनंजय मुंडे पर एनसीपी के प्रमुख शरद पवार ने दोबारा बयान दिया है. उन्होंने कहा, मैंने जब धनंजय मुंजे के मामले में कमेंट किया तो मैंने कहा था कि यह गंभीर मामला है लेकिन उस वक्त बहुत सारी चीजें सार्वजनिक नहीं थी.

विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोप का सामना कर रहे महाराष्ट्र के मंत्री एनसीपी नेता धनंजय मुंडे पर एनसीपी के प्रमुख शरद पवार ने दोबारा बयान दिया है. उन्होंने कहा, मैंने जब धनंजय मुंजे के मामले में कमेंट किया तो मैंने कहा था कि यह गंभीर मामला है लेकिन उस वक्त बहुत सारी चीजें सार्वजनिक नहीं थी.

विज्ञापन

मुझे जानकारी मिली है कि इसी तरह के तीन और बिल्कुल यही मामले इसी महिला के द्वारा दूसरे राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के ऊपर लगाये गये हैं जाहिर है इस मामले का साबित होना जरूरी है.

Also Read: Kisan Andolan : कौन है भूपिंदर सिंह मान जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट की बनायी कमेटी से खुद को किया अलग

पवार ने कहा, हमें मुंबई पुलिस पर पूरा विश्वास है, उन्हें उनकी जांच करने दीजिए. अगर यह मामला साबित हो जाता है तो इस मामले में संभावित कार्रवाई करेंगे. . मैं चाहता हूं कि एसपी लेवल की महिला पुलिस ऑफिसर इस पूरे मामले की जांच करें और सच सामने लाये .

शरद पवार ने पहले इस मामले में बयान देते हुए कहा था कि मुंडे ने मुझसे मुलाकात की थी. इस मुलाकात में उन्होंने मुझे बताया था कि उन पर आरोप लगा है. पवार ने कहा था कि धनंजय मुंडे ने मुलाकात में यह भी बताया कि वे एक महिला के साथ करीबी रिलेशनशिप में थे और उसने ही बाद में आरोप लगाया.

Also Read: Republic Day 2021- गणतंत्र दिवस परेड को लेकर कैसी है एनसएसजी कमांडो की तैयारी, देखें वीडियो

इस मामले पर धनंजय मुंडे ने भी कहा, मैंने अपनी बात शरद पवार जी के सामने रखी है, वह जैसा कहेंगे मैं करने के लिए तैयार हूं. इस मामले को लेकर राजनीति भी तेज है भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की है. बीजेपी का तर्क है कि मुंडे ने यह माना है कि वह उनकी बीवी और बच्चे हैं जबकि इस संबंध में उन्होंने चुनाव आयोग को कोई जानकारी नहीं दी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola