Live Updates

Weather Forecast: अभी और सताएगी ठंड, राजस्‍थान में शीतलहर, कांप रहा है झारखंड-बिहार, जानें अपने राज्य का मौसम

Updated:
विज्ञापन

Gurugram: Vehicles ply amid low visibility due to fog on a cold winter morning, in Gurugram, Friday, Dec. 17, 2021. (PTI Photo)(PTI12_17_2021_000034A)

Weather Forecast LIVE Today : पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानों की हवा बर्फीली हो चली है. इधर झारखंड और बिहार में हाड़कंपाने वाली ठंड शुरू हो गई है. पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, गुजरात के कुछ हिस्सों और राजस्थान में अगले 4 से 5 दिन में शीतलहर चल सकती है.

विज्ञापन

हिमपात होने से पर्यटकों में खुशी की लहर

हिमाचल प्रदेश के मनाली में हिमपात होने से पर्यटकों में खुशी की लहर देखी जा रही है.

हल्की से भारी बर्फबारी होने की संभावना

मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी कुछ दिन में रात में तापमान और गिरने की संभावना जताई है. कश्‍मीर घाटी में 23 दिसंबर से 25 दिसंबर तक हल्की से भारी बर्फबारी होने की संभावना है.

सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि श्रीनगर में शुक्रवार रात तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इससे पहले की रात में दर्ज किए गए शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे की तुलना में 2.2 डिग्री कम है. शहर में यह सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात रही और न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से 4.5 डिग्री कम दर्ज किया गया.

श्रीनगर में इस मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया

श्रीनगर और कश्मीर के अन्य हिस्सों में इस मौसम की सबसे सर्द रात रही और घाटी में तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जिसके कारण जलापूर्ति लाइन और कई जलाशयों में कहीं-कहीं पानी जम गया.

राजस्‍थान के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे

मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में शून्य से नीचे (-) 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं पड़ोस के चुरू में यह (-) 1.1 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं नागौर में रात का न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री, संगरिया व सीकर में 0.7 डिग्री, भीलवाड़ा में 1.0 डिग्री, गंगानगर में 1.1 डिग्री, पिलानी में 1.9 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजस्‍थान के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. जबकि अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री से लेकर 24.2 डिग्री के बीच है.

दिल्ली में एक्यूआई 280

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 280 रहा, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola