आर्यन खान मामले से चर्चा में आये समीर वानखेड़े के खिलाफ CBI ने दर्ज किया केस, घर समेत 29 ठिकानों पर छापेमारी

Updated at : 12 May 2023 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
आर्यन खान मामले से चर्चा में आये समीर वानखेड़े के खिलाफ CBI ने दर्ज किया केस, घर समेत 29 ठिकानों पर छापेमारी

सीबीआई ने आर्यन खान क्रूज मामले से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में मुंबई एनसीबी के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े और तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है. केन्द्रीय एजेंसी ने मुंबई, दिल्ली, रांची और कानपुर में 29 ठिकानों पर छापेमारी की.

विज्ञापन

सीबीआई ने आर्यन खान क्रूज मामले से संबंधित भ्रष्टाचार के एक केस में मुंबई एनसीबी के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े समेत तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है. यहीं नहीं केन्द्रीय जांच एजेंसी ने मुंबई, दिल्ली, रांची और कानपुर में 29 ठिकानों पर छापेमारी की. इन सभी के खिलाफ क्रूज पोत से प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किये जाने के मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को नहीं फंसाने के लिए 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की. इसके बाद वानखेड़े के आवास समेत 29 ठिकानों पर रेड किया गया.

गौरतलब है कि समीर वानखेड़े ने आर्यन खान को दो अक्टूबर, 2021 को इस मामले में गिरफ्तार किया था. एनसीबी ने इस मामले में आरोप पत्र दायर किया था और आर्यन खान को क्लीन चिट दे दी थी. एनसीबी द्वारा गठित एक विशेष जांच दल (एसआईटी) ने दावा किया था कि वानखेड़े के नेतृत्व वाली जांच में चूक हुई थी. उन्होंने कहा कि मुंबई, दिल्ली, रांची और कानपुर में 29 स्थानों पर तलाशी ली गई.

अधिकारियों ने बताया कि आरोप है कि आईआरएस अधिकारी वानखेड़े और अन्य ने आर्यन खान को मादक पदार्थ मामले में फंसाने के लिए 25 करोड़ रुपये की कथित तौर पर मांग की थी. अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई को जानकारी मिली कि अधिकारी और उनके साथी ने 50 लाख रुपये अग्रिम के तौर पर कथित तौर पर लिये थे. वानखेड़े आर्यन खान की गिरफ्तारी के समय मुंबई में एनसीबी के प्रमुख थे. उन्हें पिछले साल मई में चेन्नई में करदाता सेवा महानिदेशालय में स्थानांतरित कर दिया गया था.

Also Read: जनसंघर्ष पदयात्रा में सचिन पायलट ने कर्नाटक में जीत का किया दावा, गहलोत सरकार पर साधा निशाना!

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola