ePaper

हिमाचल प्रदेश में बारिश से हाहाकार : मंडी में बाढ़ से बह गईं कई गाड़ियां

Updated at : 25 Jun 2023 5:23 PM (IST)
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में बारिश से हाहाकार : मंडी में बाढ़ से बह गईं कई गाड़ियां

मंडी जिला की सदर विधानसभा की पंचायत मंथला में बारिश से भारी नुकसान की खबर है. शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात में हुई मूसलाधार बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ से मंथला पंचायत का सामुदायिक भव और एक प्राकृतिक जलस्रोत बुरी तरह से प्रभावित हुआ है.

विज्ञापन

मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी में पिछले 24 घंटे के दौरान लगातार हो रही बारिश से जिले के कई हिस्सों में बड़ा नुकसान हुआ है. बारिश की वजह से जिले के कई इलाकों में सड़कें बंद कर दी गई हैं. खबर है कि मंडी और कुल्लू में एक नाले में अचानक आई बाढ़ के कारण कई वाहन बह गए. वहीं, निचले प्रवाह में स्थित कई घर खतरे का सामना कर रहे हैंऔर जिले भर में कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं. पहाड़ी इलाकों में रातभर हुई बारिश की वजह से मंडी से होकर बहने वाली ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ गया है.

मंथला पंचायत में सामुदायिक भवन में भर गया मलबा

मंडी जिला की सदर विधानसभा की पंचायत मंथला में बारिश से भारी नुकसान की खबर है. शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात में हुई मूसलाधार बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ से मंथला पंचायत का सामुदायिक भव और एक प्राकृतिक जलस्रोत बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. सामुदायिक भवन के कमरे मलबे और पत्थरों से भरे हुए थे.

सदर के विधायक ने प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

खबर यह है कि भारी बारिश से हुए नुकसान के बाद सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल शर्मा प्रभावितों से मिलने के लिए मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. विधायक अनिल शर्मा ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग समेत और जलशक्ति विभाग को राहत और सड़क बहाली के निर्देश दिए हैं. पिछले 24 घंटों में मंडी में करीब 64.4 मिलीमीटर बारिश हुई है.

माओहल में बह गईं आठ गाड़ियां

समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के अन्य कई हिस्सों में भी भारी बारिश के कारण काफी नुकसान की खबर है. बताया जा रहा है कि कुल्लू जिले में कई वाहन बह गए. कुल्लू शहर के पास माओहल में आठ गाड़ियां बह गईं.

Also Read: Himachal Bus Accident: हिमाचल प्रदेश में बस खाई में गिरी, 40 यात्री घायल

खड़ामुख स्थान पर सड़क दुर्घटना

उधर, चंबा के जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (डीईओसी) ने बताया कि खड़ामुख-होली रोड पर खड़ामुख स्थान पर सड़क दुर्घटना की घटना घटी. इस घटना के कारण एक कार एनएचपीसी-II बांध में गिर गई. यात्रा करने वाले लोगों की संख्या की पुष्टि नहीं है. पुलिस की टीम का भरमौर द्वारा खोज एवं बचाव अभियान जारी है. डीईओसी सोलन ने बताया कि महाल मंगल कठपोल उपमंडल अर्की में बादल फटने की घटना घटी. इस घटना में 30-35 बकरियां बह गई. उनकी तलाश एवं बचाव अभियान जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola