School Reopen Latest Updates : झारखंड में भी खुल गये स्कूल, जानिए दिल्ली-यूपी के बच्चे कब से जा पाएंगे पढ़ने

Mumbai: Children visit a Navratri pandal themed on schooling, ahead of Durga Puja festival in Mumbai, Tuesday, Oct. 13, 2020.(PTI Photo/Kunal Patil) (PTI13-10-2020_000045A)
School Reopening Updates:कोरोना के कारण लंबे समय से बंद हुए स्कूलों को अब फिर से खोलने की प्रक्रिया(gujarat, haryana, bihar, jharkhand,up,chhattisgarh Government) शुरू हो गई है. हालांकि राजधानी दिल्ली के स्कूल कब से खुलेंगे...इंतजार है. School open bihar,jharkhand,up,mp,delhi other state of india
School Reopening Updates : देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर सुस्त होने के साथ ही विभिन्न राज्यों में अब पाबंदियों में छूट दिये जाने के बीच स्कूल खुलने लगे हैं. मध्य प्रदेश, पंजाब, गुजरात समेत कई राज्यों (gujarat, haryana, bihar, jharkhand, up Government ) में सरकार ने पिछले सोमवार से स्कूल-कॉलेज खोल दिये थे. इससे स्कूल-कॉलेज एक बार फिर छात्रों की रौनक से गुलजार हो रहे हैं.
झारखंड आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में शुक्रवार को कई अहम निर्णय लिये गये जिसके तहत सूबे में अब 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं तक की कक्षाओं का संचालन स्कूलों में हो सकेगा. यानी बच्चे पहले की तरह स्कूल जाकर पढ़ाई कर सकेंगे. लेकिन इसके लिए अभिभावकों की इजाजत लेनी जरूरी होगी. हालांकि राजधानी दिल्ली के स्कूल कब से खुलेंगे इसका सबको इंतजार है.
झारखंड में कक्षाएं दोपहर 12 बजे तक झारखंड में कक्षाएं दोपहर 12 बजे तक चलेंगी, लेकिन स्कूलों में प्रार्थना सभा पर रोक रहेगी. 18 वर्ष या इससे अधिक उम्र के बच्चों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन जरूरी होगा. कोचिंग सेंटरों को भी खोलने की इजाजत सरकार ने दे दी है और यहां 18 वर्ष या इससे अधिक उम्र के बच्चे भी जाकर पढ़ाई कर सकेंगे.
-आंध्र प्रदेश में 16 अगस्त से आधी क्षमता के साथ प्राथमिक से लेकर 12वीं तक की कक्षाओं के लिए स्कूल दोबारा शुरू किये जाएंगे.
-छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां दो अगस्त से कक्षा दस और 12वीं के लिए कक्षाएं शुरू हो जाएंगी. वर्तमान में कक्षाएं 50 फीसदी क्षमता के साथ ही चलायी जानी हैं.
-राजस्थान में 2 अगस्त से स्कूल, कॉलेज एवं विश्वविद्यालयों को खोलने का काम किया जाएगा. आपको बता दें कि करीब डेढ़ साल से राज्य में शिक्षण संस्थान बंद चल रहे हैं.
-गोवा की बात करें तो यहां के मुख्यमंत्री ने कहा है कि 10वीं-12वीं कक्षाओं के लिए 15 अगस्त से कक्षाएं शुरू हो सकती हैं. सर्वे कराई जा रही है जिससे हालात पता लगाए जा रहे हैं.
-जम्मू-कश्मीर में 31 जुलाई यानी आज के बाद बड़ी कक्षाओं के शिक्षण व कौशल प्रशिक्षण संस्थानों को खोला जाएगा.
-बिहार की बात करें तो यहां 12 जुलाई से कक्षा 11वीं व 12वी की कक्षाओं से लेकर कालेज व विश्वविद्यालय भी खोल दिए गए हैं. ये आधी क्षमता के साथ चल रहे हैं.
-उत्तर प्रदेश में भी कक्षा नौ से 12 तक के स्कूल खोले जाने की कवायद शुरू हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पाण्डेय ने पिछले दिनों सभी डीआईओएस को पत्र लिख कर अभिभावकों का मत तुरंत भेजने का आदेश जारी किया है. प्रदेश में 1 जुलाई से ही स्कूल खुल गये हैं. लेकिन फिलहाल स्कूलों में विद्यार्थियों के आने पर रोक है. स्कूल में फिलहाल सिर्फ शिक्षक और गैर शिक्षकों को आने की अनुमति दी गई है. बच्चों के लिए अभी जारी रहेगा ऑनलाइन क्लास.
जहां स्कूल खुले वहां क्या? : कोरोना संबंधित गाइडलाइंस के अनुसार स्कूलों का सैनिटाइज किया जा रहा है. वहीं, टीचर्स एवं स्टूडेंट्स के लिए मास्क लगाना भी अनिवार्य है. गुजरात के स्कूलों में सरकार द्वारा जारी नियमों और कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया जा रहा है. इस बीच स्टूडेंट्स काफी खुश हैं. नगालैंड में पिछले सोमवार से हायर सेकेंडरी स्कूल और कॉलेज को खोल दिया गया. हालांकि, स्कूल में पढ़ाने वाले टीचर्स और स्टाफ को वैक्सीन की कम से कम एक डोज जरूरी है. और अगर वैक्सीन नहीं ली है तो हर 15 दिन में कोविड की निगेटिव रिपोर्ट देनी होगी.
ओड़िशा में कैसे चल रहे हैं क्लास : ओड़िशा में 10वीं और 12वीं क्लास के बच्चों के स्कूल खोले गये हैं. 50% छात्रों को ही आने की अनुमति है. वहीं, ऑनलाइन क्लास भी जारी रहेगी. इस दौरान लंच ब्रेक नहीं दिया गया है. ओड़िशा में कुछ बच्चों ने स्कूल खुलने पर चिंता जतायी है. उनका कहना है कि स्कूल खोलने से पहले उन्हें भी वैक्सीनेट कर दिया जाना चाहिए. कर्नाटक के डिप्टी सीएम और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ सीएन अश्वत नारायण ने बताया कि ऐसे छात्र जिन्होंने वैक्सीन की कम से कम एक डोज ले ली है, वे लोग कॉलेज आ सकते हैं. छात्रों के अलावा स्टाफ का भी वैक्सीनेटेड होना जरूरी है.
राजस्थान-2 अगस्त
हिमाचल प्रदेश- 2 अगस्त
पंजाब- 2 अगस्त (जूनियर क्लासेज)
छत्तीसगढ़- 2 अगस्त से
आंध्र प्रदेश- 16 अगस्त
Posted By : Amitabh Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




