School Holiday List : दशहरा में 8 दिन स्कूल बंद, दिवाली के बारे में भी जान लें

स्कूल की छुट्टी की तस्वीर( AI Photo)
School Holiday List : अगले महीने यानी अक्टूबर में कई बड़े त्योहार पड़ रहे हैं, जिनकी वजह से स्कूलों में छुट्टियां होने वालीं हैं. इस खबर में बताया गया है कि अक्टूबर में किस-किस दिन स्कूल बंद रहेंगे और छात्रों को कितने दिनों की छुट्टी मिलेगी. हालांकि छत्तीसगढ़ में दशहरा की छुट्टी सितंबर से ही शुरू होती नजर आ रही हैं. आइए जानते हैं कितने दिन स्कूल रहेंगे बंद.
School Holiday List : बड़े हों या छोटे, छुट्टियां किसे पसंद होती हैं. अक्टूबर में कई त्योहार आने वाले हैं, जिनके कारण स्कूलों में छुट्टियां रहेंगे. छत्तीसगढ़ सरकार को एक प्रपोजल दिया गया है जिसको मंजूरी मिल सकती है. जी हां…दशहरा की छुट्टी तो सितंबर से ही शुरू होती नजर आ रही है. लोक शिक्षण संचालनालय का एक सर्कुलेट सामने आया है जिसके अनुसार दशहरा की छुट्टी 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रहेगी. इन छुट्टियों के आगे और पीछे रविवार पड़ रहा है. इसका मतलब दशहरा में कुल आठ दिन स्कूल बंद रह सकते हैं.

दिवाली में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल
प्रस्ताव के अनुसार, दिवाली में भी 6 दिन का अवकाश दिया गया है. दिवाली की छुट्टी 20 अक्टूबर से शुरू होंगी जो 25 अक्टूबर तक चलेंगी. इन छुट्टियों के आगे और पीछे भी रविवार पड़ रहा है. इसका मतलब दिवाली में भी कुल आठ दिन स्कूल बंद रहेंगे.
यह भी पढ़ें : बच्चों की होगी बल्ले-बल्ले! अक्टूबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल
निर्धारित अवकाश इस प्रकार हैं
-दशहरा अवकाश : 29.09.2025 से 04.10.2025 (कुल 06 दिन)
-दीपावली अवकाश : 20.10.2025 से 25.10.2025 (कुल 06 दिन)
-शीतकालीन अवकाश : 22.12.2025 से 27.12.2025 (कुल 06 दिन)
-ग्रीष्मकालीन अवकाश : 01.05.2026 से 15.06.2026 (कुल 46 दिन)
शीतकालीन अवकाश कितने दिन?
छुट्टियों की लिस्ट में शीतकालीन अवकाश और अगले साल के ग्रीष्मकालीन अवकाश का भी जिक्र है. शीतकालीन अवकाश 22.12.2025 से 27.12.2025 तक है. यानी कुल 06 दिन की छुट्टी रहेगी. वहीं ग्रीष्मकालीन अवकाश 01.05.2026 से 15.06.2026 तक है. यानी कुल 46 दिन स्कूल बंद रहेंगे.
अक्टूबर में बहुत से पर्व
यहां बता दें कि अक्टूबर में कई बड़े त्योहार और राष्ट्रीय दिवस मनाए जाएंगे, जिनकी वजह से स्कूल-कॉलेज के साथ-साथ सरकारी दफ्तर भी बंद रहेंगे. इसके अलावा महीने के चार रविवार भी छुट्टियों में शामिल हो रहे हैं, जिससे अवकाश की लिस्ट और लंबी हो गई है. यानी यह कहना सही होगा कि अक्टूबर छुट्टियों का महीना साबित होने वाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










