School Holiday: दशहरा में 8 दिन बंद रहेंगे स्कूल, जानें दीपावली में कितने दिन रहेगी छुट्टी

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 19 Sep 2024 10:53 AM

विज्ञापन

स्कूल की सांकेतिक तस्वीर

School Holiday 2024: छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए छुट्टियों की घोषणा की जा चुकी है. दशहरा और दीपावली में इस बार ज्यादा छुट्टियां दी गईं हैं. यहां जानें विस्तार से

विज्ञापन

School Holiday: छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए छुट्टियों के की जानकारी दी जा चुकी है. स्कूलों और बीएड-डीएड कॉलेजों में इस सत्र में कुल 64 दिन की छुट्टियां दी गई है. इसके लिए लोक शिक्षण संचानालय की ओर से शिक्षा विभाग को अवकाश की घोषणा की चिट्ठी भेज दी गई है. इसमें दशहरा और दीपावली की छुट्टियों का उल्लेख किया हुआ नजर आ रहा है.

दशहरा और दिपावली में कितने दिन की रहेगी छुट्टी?

प्रस्ताव के अनुसार, स्कूलों में दशहरा के अवसर पर 7 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक 6 दिनों की छुट्टी दी गई है. इन छुट्टियों के पहले और बाद में रविवार पड़ रहा है. यानी कुल मिलाकर 8 दिन स्कूलों में छुट्टी दी जा सकती है. यही नहीं, दीपावली के अवसर पर 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक 6 दिनों की छुट्टी की घोषणा की गई है. इस छुट्टी के भी आगे और पीछे रविवार यानी अवकाश का दिन है. इसका मतलब है कि इस त्योहार में भी 8 दिन बच्चे परिवार के साथ आनंद ले सकेंगे.

Read Also : School Holiday: दशहरा में 8 दिन बंद रहेंगे स्कूल, दीपावली की छुट्टी देखकर हो जाएंगे खुश

ग्रीष्माकालीन अवकाश कितने दिन होगा?

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में शीतकालीन छुट्टी 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक 6 दिनों का होगा, वहीं ग्रीष्माकालीन अवकाश 1 मई से 15 जून तक कुल 46 दिनों का प्रस्तावित है. प्रस्ताव के अनुसार कुल 64 दिन स्कूल बंद रहेंगे.

Dussehra 2024 Date : कब है दशहरा

दशहरा 2024 : साल 2024 में आश्विन माह शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर आरंभ होगा जबकि यह 13 अक्टूबर को सुबह 9 बजकर 8 मिनट पर समाप्त होगा. इसलिए उदयातिथि के अनुसार, इस साल 12 अक्टूबर 2024 को दशहरा मनाया जाएगा. उदया तिथि के हिसाब से शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर 2024 से शुरू होगा, जो 12 अक्टूबर 2024 को समाप्त होगा.

Diwali 2024 Date : कब है दीपावली

दीपावली 2024 : 5 दिन चलने वाला दीपावली का पर्व इस साल 29 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा. यह 3 नवंबर तक चलेगा. दीपावली का पर्व धनतेरस से शुरू होता है और भैया दूज पर पर्व समाप्त होता है. दीपावली, लक्ष्मी पूजा 1 नवंबर को इस वर्ष होगी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola