Scam Alert: हेलो, मैं एसएचओ बोल रहा हूं ! क्या आपके पास भी आये ऐसे कॉल? तो हो जायें सावधान

Updated:
विज्ञापन
Jumped Deposit Scam

Jumped Deposit Scam

बिहार के एक व्यवासायी ने भी ऑनलाइन ठगी के बारे में जानकारी दी. हालांकि ठगी का शिकार होने से वो बच गये. बिहार के व्यवासायी जयेश मेहरोत्र ने बताया, उन्हें कुछ दिनों पहले रात 10 बजे एक कॉल आया. जिसमें दूसरे ओर से व्यक्ति ने बताया कि वह दिल्ली पुलिस की ओर से कॉल कर रहा है.

विज्ञापन

Scam Alert क्या आपके मोबाइल पर भी किसी अंजान नंबर से फोन आया और दूसरी ओर से बोल रहे व्यक्ति ने अपना परिचय एसएचओ के रूप में दिया. अगर हां, तो आप घबराने की बजाय थोड़ा रूक जायें और नंबर की जांच कर लें. यह संभव है कि कॉल दिल्ली पुलिस के कोई अधिकारी का न हो बल्कि ठग का हो. जो आपके बैंक खाते से पैसे निकालने की फेर में हो. दरअसल इन दिनों ऑनलाइन ठगी करने वाले, लोगों को अपनी जाल में फंसाने के लिए कई तरह के हथकंड़े अपना रहे हैं. एक छोटी से गलती और बैंक खाते से पैसे गायब कर ले रहे हैं ऐसे ठग.

मैं SHO बोल रहा हूं…

हाल के दिनों में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं, जिसमें जोगाबाई एक्सटेंशन में होम्योपैथी डॉक्टर दीपांजन देब भी उन पीड़ितों में शामिल हैं, जिसे ठगों ने अपना शिकार बनाया. उन्होंने बताया कि उन्हें एक दिन ऐसे ही अनजान नंबर से फोन आया. उन्होंने बताया कि उस फोन कॉल को उन्हें वैध मान लिया, क्योंकि उन्होंने एक दिन पहले ही अपना बटुआ खोने की शिकायत की थी. इसलिए मैंने आवेदन की प्रक्रिया के लिए ओटीपी नंबर दे दिया. मुझे नहीं पता था कि यह मेरे खाते से 70,000 रुपये गायब कर देंगे. उन्होंने बताया कि उनके पास अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक करने और मामले की रिपोर्ट करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था.

बिहार के व्यावसायी ने लिया चालाकी से काम, ठगी का शिकार होने से ऐसे बचे

बिहार के एक व्यवासायी ने भी ऑनलाइन ठगी के बारे में जानकारी दी. हालांकि ठगी का शिकार होने से वो बच गये. बिहार के व्यवासायी जयेश मेहरोत्र ने बताया, उन्हें कुछ दिनों पहले रात 10 बजे एक कॉल आया. जिसमें दूसरे ओर से व्यक्ति ने बताया कि वह दिल्ली पुलिस की ओर से कॉल कर रहा है. उन्होंने बताया कि वे सोने जा रहे थे और उनके मोबाइल पर फोन आया. उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि वह किसका सामना करने वाला है. फोन पर बताया गया कि उनके भाई का एक्सीडेंट हो गया है. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर पैसों की मांग कर रहे हैं. फोन पर उन्हें क्यूआर कोड पर भुगतान करने के लिए कहा गया. उन्होंने कहा, बेशक ऐसी खबरें सुनकर कोई भी घबरा जाएगा, और मैं भी. लेकिन जब मैं अपने भाई की सुरक्षा को लेकर चिंतित था और लगभग अस्पताल जाने की कगार पर था, मुझे लगा कि मेरा भाई उस दिन शहर में नहीं था क्योंकि वह किसी काम से पटना गया था. उन्हें तत्काल अपने भाई को फोन किया, ताकी यह पता चल सके की वह सुरक्षित है या नहीं.

Also Read: Cyber Crime: मोबाइल मैसेज और ऑनलाइन गेमिंंग से सबसे ज्यादा हो रही ठगी, इससे बचने के लिए इन उपायों को अपनाएं

दिल्ली पुलिस ने लोगों को किया सतर्क

ऑनलाइन ठगी के बारे में शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक एडवाइजरी जारी किया. जिसमें ऐसी कॉल्स की रिपोर्ट करने का अनुरोध किया. पुलिस ने कहा, हम लोगों को ऐसी कॉल्स से सावधान रहने और सुरक्षित रहने की सलाह देते हैं.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola