ePaper

Sarkari Naukri : असंभव! एक शख्स कर रहा था 6 जगह नौकरी

Updated at : 09 Sep 2025 10:42 AM (IST)
विज्ञापन
Sarkari Naukri

सरकारी नौकरी की सांकेतिक तस्वीर

Sarkari Naukri : उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में एक व्यक्ति के नाम पर छह जगह नौकरी चल रही थी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुद्दा उठाने के बाद लखनऊ में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

विज्ञापन

Sarkari Naukri : उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में 2016 में एक्स-रे टेक्नीशियन के पद पर भर्ती हुए एक व्यक्ति द्वारा एक ही नाम से छह विभिन्न जिलों में नौकरी करने के मामले में लखनऊ में मुकदमा दर्ज किया गया है. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में निदेशक (पराचिकित्सा) डॉ. रंजना खरे द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने कथित तौर पर जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल कर अर्पित सिंह नामक अभ्यर्थी बनकर नौकरी हासिल की. अर्पित सिंह का नाम उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 2016 में घोषित भर्ती सूची में क्रमांक 80 पर था.

वजीरगंज थाने में दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि कथित धोखाधड़ी के परिणामस्वरूप बलरामपुर, फर्रुखाबाद, रामपुर, बांदा, अमरोहा और शामली जिलों में नियुक्तियां हुईं, जिनमें व्यक्ति 2016 से वेतन प्राप्त कर रहे थे और राज्य के खजाने को वित्तीय नुकसान पहुंचा रहे थे.

मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई

पुलिस सूत्रों ने बताया कि धोखाधड़ी और जालसाजी के इस मामले में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है. यह मुकदमा सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कनिष्ठ सहायक और एक्स-रे टेक्नीशियनों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इस मामले को उजागर किये जाने के कुछ घंटों बाद दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें : Shocking News : मृत महिला के खाते में अचानक आ गए 1.13 लाख करोड़ रुपये, बेटा दौड़ते हुए पहुंचा बैंक

हमें कई भर्तियां सीबीआई को सौंपनी पड़ीं : सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘किस तरह की भर्तियां होती थीं? हमें कई भर्तियां सीबीआई को सौंपनी पड़ीं. अब आप देख रहे हैं कि एक व्यक्ति आठ-आठ जगहों पर अपनी नियुक्ति करवाकर वेतन ले रहा था. जब जांच हुई तो यह मामला सामने आया.’’ इस बीच, लखनऊ पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola