Russia Ukraine Conflict: पीएम मोदी ने पुतिन और जेलेंस्की से फोन पर बात की, बताया- ऐसे खत्म होगा रूस-यूक्रेन संघर्ष

Updated:
विज्ञापन
Modi and Zelenskyy

Modi and Zelenskyy

Russia Ukraine Conflict: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दोनों देशों के राष्ट्रपति से एक-एक कर फोन पर बातचीत की. पीएम मोदी ने पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की, फिर कुछ देर बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से फोन पर बात की. पुतिन के साथ बातचीत में पीएम मोदी ने फिर से दोहराया कि रूस-यूक्रेन संघर्ष को हल करने के लिए बातचीत और कूटनीति ही आगे का रास्ता है.

विज्ञापन

Russia Ukraine Conflict: पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से टेलीफोन पर बातचीत की. दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में भारत-यूक्रेन साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की. रूस-यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने भारत के जन-केंद्रित दृष्टिकोण को दोहराया. उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत सभी मुद्दों के शीघ्र और शांतिपूर्ण समाधान के सभी प्रयासों का समर्थन करता है. उन्होंने कहा कि भारत शांतिपूर्ण समाधान के लिए अपनी क्षमता के अनुसार सब कुछ करना जारी रखेगा. राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूक्रेन के लोगों के लिए भारत की निरंतर मानवीय सहायता की सराहना की. दोनों नेता संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए.

Russia Ukraine Conflict: मोदी ने पुतिन को फिर से राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को उनके फिर से राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी. बातचीत में फिर से दोहराया कि रूस-यूक्रेन संघर्ष को हल करने के लिए बातचीत और कूटनीति ही आगे का रास्ता है. टेलीफोन पर हुई बातचीत में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की समीक्षा की और क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया. पुतिन को दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई देते हुए मोदी ने रूस की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं. दोनों नेताओं ने आने वाले वर्षों में दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में ठोस प्रयास करने पर सहमति व्यक्त की. पीएम मोदी एक्स पर पोस्ट डालकर पुतिन के साथ हुई बातचीत के बारे में जानकारी दी.

पुतिन 1999 से रूस के राष्ट्रपति हैं

रूस के कद्दावर नेता पुतिन ने पिछले दिनों संपन्न हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में भारी मतों से जीत हासिल की और इस पद के लिए पांचवां कार्यकाल हासिल किया. पुतिन दिसंबर 1999 से राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री के तौर पर रूस का नेतृत्व कर रहे हैं.

Also Read: ‘शक्ति’ का आशीर्वाद मोदी के साथ, तेलंगाना की रैली में विपक्ष पर गरजे पीएम नरेंद्र मोदी

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola