भारत को ‘सोने की चिड़िया’ नहीं अब ‘शेर’ बनना है, दुनिया सिर्फ शक्ति की बात समझती है’ RSS प्रमुख मोहन भागवत

Updated:
विज्ञापन
mohan bhagwat

mohan bhagwat

RSS: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत रविवार को केरल के कोच्चि में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास द्वारा आयोजित शिक्षा सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे. यहां उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अब हमें सोने की चिड़िया नहीं बनना है, बल्कि अब शेर बनना है. उनका कहना है कि शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी नहीं है, बल्कि आत्मनिर्भर और इस लायक बनाना है कि हम हर परिस्थिति में अपने दम पर सामना कर पाएं.

विज्ञापन

RSS: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत रविवार को केरल पहुंचे. यहां उन्होंने शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास द्वारा आयोजित शिक्षा सम्मेलन में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें फिर से सोने की चिड़िया नहीं बनना है, बल्कि अब हमें शेर बनना है. उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि दुनिया सिर्फ शक्ति की भाषा ही समझती है. इसलिए अब समय आ गया है कि भारत शक्ति की दिशा में बड़े कदम उठाए.

शिक्षा का मुख्य उद्देश्य लोगों को आत्मनिर्भर बनाना होना चाहिए

मोहन भागवत ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय पौराणिक शिक्षा प्रणाली लोगों को दूसरों के लिए जीने और बलिदान करने की भावना को विकसित करने में मदद करती है. उनका कहना है कि शिक्षा का मुख्य उद्देश्य लोगों को आत्मनिर्भर और इस लायक बनाना होना चाहिए कि वे परिस्थिति में अपने दम पर जी सकें. वह कहते हैं कि अगर कोई चीज व्यक्ति को स्वार्थी बनाती है तो वह शिक्षा नहीं है.

‘भारत का अनुवाद नहीं होना चाहिए’- भागवत

भागवत ने कहा कि भारत एक व्यक्तिवाचक संज्ञा है. इसका अनुवाद नहीं होना चाहिए. उनका कहना है कि यदि भारत का अनुवाद किया जाता है तो यह अपनी पहचान और विश्व में इस नाम का जो सम्मान है, वह खो देगा. उन्होंने कहा कि इंडिया तो भारत है, यह सत्य है. लेकिन भारत भारत है. इसके बारे में हम जब बात करते हैं या लिखते हैं तब हमें इसे इसी रूप में रखना चाहिए. भारत की पहचान का सम्मान किया जाना चाहिए. भगवत का कहना है कि जब आप अपनी पहचान खो देते हैं तो आपके पास कितने भी गुण क्यों न हों, आपको इस दुनिया में सम्मान और सुरक्षा नहीं मिल पाएगी. यही मूल सिद्धांत है.

यह भी पढ़े: Avasaneshwar Temple : बाराबंकी के अवसानेश्वर मंदिर में हादसा, बिजली का तार टूटकर गिरा, मची भगदड़, दो की मौत

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola