Red Alert By IMD: घने कोहरे का कहर, ट्रेन और हवाई यात्रा करने से पहले पढ़ लें ये खबर
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 19 Dec 2025 1:37 PM
घने कोहरे का अलर्ट (Photo: PTI)
Red Alert By IMD: उत्तर भारत में घने कोहरे की चादर छायी नजर आ रही है. मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. कोहरे का असर ट्रेनों के अलावा हवाई यात्रा पर भी पड़ सकता है. जानें विभाग की ओर से और क्या दी गई जानकारी.
Red Alert By IMD: पंजाब से बिहार तक फैले घने कोहरे के कारण उत्तर भारत में विजिबिलिटी शुक्रवार को कम हो गई, जिसके बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया और सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित होने की चेतावनी दी. आईएमडी के अधिकारियों ने बताया कि उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरपूर्वी मध्य प्रदेश और बिहार में घना कोहरा छाया हुआ दिखाई दे रहा है.
यहां विजिबिलिटी शून्य मीटर रही
शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे उत्तर प्रदेश के आगरा, बरेली, सहारनपुर और गोरखपुर, पंजाब में अंबाला, अमृतसर, बठिंडा, लुधियाना और आदमपुर, दिल्ली में सफदरजंग, हरियाणा में अंबाला, मध्य प्रदेश में ग्वालियर, बिहार में भागलपुर, और झारखंड में डाल्टनगंज में विजिबिलिटी शून्य मीटर दर्ज की गई.
दिल्ली में रेड अलर्ट, यूपी में ऑरेंज अलर्ट
आईएमडी ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें चेतावनी दी गई है कि कोहरे के कारण कुछ हवाई अड्डों पर परिचालन बाधित हो सकता है और राजमार्गों व रेलवे मार्गों पर भी असर पड़ सकता है.उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है, जिनमें आगरा, अलीगढ़, बागपत, बरेली, बिजनौर, बुलन्दशहर, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, हाथरस, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, सहारनपुर, शाहजहांपुर और शामली शामिल हैं.
यह भी पढ़ें : Delhi Airport Flight Disruption: घने कोहरे का भयानक असर, हवाई सफर पर पड़ने लगा असर, कई फ्लाइट्स लेट
यहां जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में हरिद्वार और उधम सिंह नगर जबकि पंजाब में अमृतसर, फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, पटियाला और संगरूर में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी ने गाड़ी चलाने में परेशानी होने और सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ने की आशंका जताई है. साथ ही यह भी कहा है कि प्रभावित क्षेत्रों में बिजली गुल होने की आशंका है.
मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क
आईएमडी ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है, जिनमें गाड़ी चलाते समय या किसी भी प्रकार के परिवहन से यात्रा करते समय सावधानी बरतना, ‘फॉग लाइट’ का उपयोग करना, सड़क और यातायात की स्थिति की जांच करना, यात्रा कार्यक्रम के लिए एयरलाइंस, रेलवे और राज्य परिवहन प्राधिकरणों के संपर्क में रहना, अनावश्यक यात्रा से बचना और संबंधित एजेंसियों द्वारा जारी सलाह का पालन करना शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










