ePaper

गेहूं और चावल का रिकार्ड उत्पादन, कृषि एवं किसान कल्‍याण विभाग ने जारी किया फसल उत्पादन का अंतिम अनुमान

Updated at : 25 Sep 2024 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
Agriculture

Agriculture, प्रतीकात्मक तस्वीर

वर्ष 2023-24 के दौरान देश में कुल खाद्यान्‍न उत्‍पादन रिकॉर्ड 3322.98 लाख टन अनुमानित है जो वर्ष 2022-23 के दौरान प्राप्त 3296.87 लाख टन खाद्यान्न उत्पादन की तुलना में 26.11 लाख टन अधिक है.

विज्ञापन

कृषि एवं किसान कल्‍याण विभाग की ओर से वर्ष 2023-24 के लिए मुख्य फसलों के उत्पादन के अंतिम अनुमान जारी कर दिए हैं. यह अनुमान मुख्य रूप से राज्य/संघ राज्यों से प्राप्त जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है. फसलों के क्षेत्रफल को रिमोट सेंसिंग, साप्ताहिक फसल मौसम निगरानी समूह और अन्य एजेंसियों से प्राप्त जानकारी के साथ मान्य और त्रिकोणीय किया गया है. फसल पैदावार के अनुमान राष्ट्रीय स्तर पर किए गए फसल कटाई प्रयोगों (CCEs) के आधार पर हैं. CCEs को रिकॉर्ड करने की प्रक्रिया को डिजिटल सामान्य फसल अनुमान सर्वेक्षण (DGCES) लागू करके री-इंजीनियर्ड किया गया है, जिसे कृषि वर्ष 2023-24 के दौरान प्रमुख राज्यों में लागू किया गया था. नई प्रणाली ने उपज अनुमानों की पारदर्शिता और मजबूती सुनिश्चित की है.

वर्ष 2023-24 के दौरान देश में कुल खाद्यान्‍न उत्‍पादन रिकॉर्ड 3322.98 लाख टन अनुमानित है जो वर्ष 2022-23 के दौरान प्राप्त 3296.87 लाख टन खाद्यान्न उत्पादन की तुलना में 26.11 लाख टन अधिक है. चावल, गेहूं और श्रीअन्न के अच्छे उत्पादन के कारण खाद्यान्न उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि देखी गई. वर्ष 2023-24 के दौरान चावल का उत्पादन रिकॉर्ड 1378.25 लाख टन अनुमानित है. यह पिछले वर्ष के 1357.55 लाख टन चावल उत्पादन से 20.70 लाख टन अधिक है. वर्ष 2023-24 के दौरान गेहूं का उत्पादन रिकॉर्ड 1132.92 लाख टन अनुमानित है. यह पिछले वर्ष के 1105.54 लाख टन गेहूं उत्पादन से 27.38 लाख टन अधिक है और श्री अन्न का उत्पादन पिछले वर्ष के 173.21 लाख टन उत्पादन की तुलना में 175.72 लाख टन अनुमानित है.

2023-24 के लिए मुख्य फसलों के उत्पादन के अंतिम अनुमान

कुल खाद्यान्‍न – 3322.98 लाख टन (रिकार्ड)
चावल– 1378.25 लाख टन (रिकार्ड)
गेहूं– 1132.92 लाख टन (रिकार्ड)
पोषक/मोटे अनाज– 569.36 लाख टन
मक्‍का- 376.65 लाख टन
कुल दलहन- 242.46 लाख टन
श्री अन्न- 175.72 लाख टन
तूर- 34.17 लाख टन
चना- 110.39 लाख टन
कुल तिलहन – 396.69 लाख टन
मूंगफली – 101.80 लाख टन
सोयाबीन – 130.62 लाख टन
रेपसीड एवं सरसों – 132.59 लाख टन (रिकार्ड)
गन्ना – 4531.58 लाख टन
कपास – 325.22 लाख गांठें (प्रति 170 कि. ग्रा.)
पटसन एवं मेस्ता – 96.92 लाख गांठें (प्रति 180 कि. ग्रा.)

वर्ष 2023-24 के अंतिम अनुमान के साथ पिछले अनुमानों का विवरण upag.gov.in पोर्टल पर उपलब्ध है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola