Weather Updates LIVE: दिल्ली में टूटा 13 साल का रिकॉर्ड,ऑरेंज अलर्ट जारी,यूपी-बिहार-झारखंड में होगी भारी बारिश

Updated:
विज्ञापन

Mumbai: People hold umbrellas as it rains in Mumbai, Wednesday, July 21, 2021. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI07_21_2021_000061B)

Weather Forecast LIVE Updates, 21 August, Monsoon 2021 – दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है. दिल्लीवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. झारखंड-यूपी और बिहार के कई इलाकों में मानसून एक्टिव है. यहां भारी बारिश के आसार हैं. जानें मौसम का हर अपडेट यहां…

विज्ञापन

बस भूस्खलन की चपेट में आने से बची

उत्तराखंड के नैनीताल के लिए 14 यात्रियों को लेकर जा रही एक बस शुक्रवार को भूस्खलन की चपेट में आने से बच गई. इसमें किसी के मौत की खबर नहीं है.

गुजरात में भूकंप

गुजरात के भुज में 4.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किये गये हैं. कच्छ के धोलावीरा के पास भूकंप का केंद्र था.

दिल्ली में टूटा 13 साल का रिकॉर्ड , ऑरेंज अलर्ट जारी

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को बताया कि दिल्ली में 139 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो गत 13 साल में अगस्त महीने में 24 घंटे के भीतर सबसे अधिक बारिश है. आईएमडी ने इसके साथ ही शहर के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है.

हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना

मौसम विभाग की मानें तो सोमवार (23 अगस्त) तक दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

झारखंड़ में भारी बारिश की संभावना

झारखंड में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है. सूबे के कई जिलों में शनिवार और रविवार को बारिश की संभावना नजर आ रही है.

दिल्ली-एनसीआर में मानसूनी बारिश जारी

दिल्ली-एनसीआर में मानसूनी बारिश एक बार फिर से जारी है. रात से ही राजधानी में बिजली कड़कने के साथ ही झमाझम बारिश हो रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola