जगदीप धनखड़ ने विशेषाधिकार हनन मामले में 12 विपक्षी सांसदों के नाम राज्यसभा समिति को भेजा

Updated:
विज्ञापन

राज्यसभा के बुलेटिन के अनुसार नौ सदस्य कांग्रेस के और तीन सदस्य आम आदमी पार्टी (आप) के हैं. कांग्रेस सदस्यों में शक्तिसिंह गोहिल, नारणभाई जे राठवा, सैयद नासिर हुसैन, कुमार केतकर, इमरान प्रतापगढ़ी, एल हनुमंतैया, फूलो देवी नेताम, जेबी एम हिशाम और रंजीत रंजन हैं.

विज्ञापन

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने संसद की एक समिति से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के 12 सदस्यों द्वारा बार-बार आसन के समीप आकर, नारे लगाकर और सदन की कार्यवाही बाधित करके कथित रूप से विशेषाधिकार का हनन करने के मामले की जांच करने को कहा है.

12 विपक्षी सदस्यों में 9 कांग्रेस और तीन आप के सांसद

राज्यसभा के बुलेटिन के अनुसार नौ सदस्य कांग्रेस के और तीन सदस्य आम आदमी पार्टी (आप) के हैं. कांग्रेस सदस्यों में शक्तिसिंह गोहिल, नारणभाई जे राठवा, सैयद नासिर हुसैन, कुमार केतकर, इमरान प्रतापगढ़ी, एल हनुमंतैया, फूलो देवी नेताम, जेबी एम हिशाम और रंजीत रंजन हैं. आम आदमी पार्टी सदस्यों में संजय सिंह, सुशील कुमार गुप्ता और संदीप कुमार पाठक हैं.

आप सांसद संजय सिंह ने कहा- हमने विशेषाधिकार हनन नहीं किया

आप नेता संजय सिंह ने कहा, हमने ऐसा कुछ भी नहीं किया है जो विशेषाधिकार हनन के बराबर हो. हमने केवल सच्चाई बताई है और करोड़ों आम लोगों से जुड़े घोटाले का पर्दाफाश किया है. उन्होंने कहा, जब हमें नोटिस मिलेगा, हम उसका जवाब देंगे.

Also Read: Rahul Gandhi: विशेषाधिकार हनन नोटिस पर राहुल गांधी ने दिया जवाब, पीएम पर की गई टिप्पणी को बताया सही

राज्यसभा सचिवालय ने दी ये जानकारी

राज्यसभा सचिवालय ने 18 फरवरी के बुलेटिन में कहा, सभापति ने (सांसदों) द्वारा प्रदर्शित नियम विरुद्ध आचरण से उत्पन्न विशेषाधिकार के कथित उल्लंघन के एक प्रश्न का उल्लेख किया है…इनमें राज्य सभा के नियमों और शिष्टाचार का उल्लंघन करते हुए बार-बार सदन में आसन के समीप आना, नारे लगाना और लगातार तथा जानबूझकर परिषद की कार्यवाही में बाधा डालना, सभापति को बैठकों को बार-बार स्थगित करने के लिए बाध्य करना शामिल हैं. बजट सत्र के पहले चरण में राज्यसभा में विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों ने हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही बार-बार बाधित हुई.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola