Rajasthan Weather: राजस्थान में अगले 24 घंटे थंडरिंग और बारिश का अलर्ट, 4 से 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम

Published by :ArbindKumar Mishra
Published at :12 Apr 2025 3:24 PM (IST)
विज्ञापन
rajasthan-weather-alert

rajasthan-weather-alert

Rajasthan Weather: साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण देश के कई हिस्सों में इस समय बारिश का दौर जारी है. बारिश के साथ-साथ थंडरिंग भी जारी है. बारिश और थंडरिंग से सबसे अधिक तबाही बिहार में मची है. थंडरिंग से दर्जनों लोगों की मौत हो गई है. इस बीच मौसम विज्ञान विभाग ने राजस्थान को लेकर अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Rajasthan Weather: मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राजस्थान में बीते 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा दर्ज की गई. सर्वाधिक वर्षा बहादुरपुर में 29.0 मिलीमीटर दर्ज की गई. मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार इस दौरान नागौर के खिंवसर में 20 मिमी, चित्तौड़गढ़ के भोपालसागर में 15 मिमी, डीग में 14 मिमी, अलवर में 12.4 मिमी, अलवर के मंडावर, किशनगढ बास में 11 मिमी, जोधपुर के लूणी और हनुमानगढ के भादरा में 10 मिमी, और अन्य कई स्थानों पर 8 मिमी से लेकर 4.5 मिमी तक बारिश दर्ज की गई.

छिटपुट स्थानों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार को एक बार पुन: जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद तेज मेघगर्जन, आंधी- बारिश तथा जोधपुर, बीकानेर संभाग में केवल छिटपुट स्थानों पर मेघगर्जन व हल्की बारिश की संभावना है.

अगले 4 से 5 दिन कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम

मौसम विभाग ने बताया कि रविवार से आगामी चार से पांच दिन मौसम शुष्क रहने तथा तापमान में तीन से चार डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है. जैसलमेर में 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री के बीच होने का अनुमान है.

कोटा का तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में सर्वाधिक तापमान कोटा में 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक है. वहीं हनुमानगढ के संगरिया में रात का तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola