Rajasthan Weather : राजस्थान के लोगों को अभी ठंड से नहीं मिलेगी राहत, IMD ने दी जानकारी

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 04 Jan 2026 1:29 PM

विज्ञापन

शीतलहर का अलर्ट (Photo: PTI)

Rajasthan Weather : राजस्थान में फतेहपुर सबसे ठंडा रहा जबकि जयपुर में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जानें अगले कुछ दिन कैसा रहने वाला है मौसम का हाल.

विज्ञापन

Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम पिछले 24 घंटों के दौरान शुष्क रहा और राज्य के कुछ स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहा. मौसम केंद्र ने के अनुसार, इस अवधि में पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर कोल्ड डे और शीतलहर की स्थिति दर्ज की गई. मौसम केंद्र ने कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों में ठंड की स्थिति बनी रहने की संभावना है, वहीं सुबह कुछ स्थानों पर कोहरे के कारण विजिबिलिटी प्रभावित हो सकती है.

जयपुर में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री

रविवार को सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया. न्यूनतम तापमान सीकर में 2.5 डिग्री सेल्सियस, लूणकरनसर में 2.8 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली में चार डिग्री सेल्सियस और सिरोही, पाली एवं चूरू में 4.4 डिग्री दर्ज किया गया. अधिकतर शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा. राज्य की राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें : Delhi Weather : दिल्ली में चलेगी शीतलहर, 6 जनवरी तक के लिए अलर्ट जारी

यहां घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों तक उत्तर भारत और उससे सटे मध्य भारत के इलाकों में रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की प्रबल संभावना है. इससे विजिबिलिटी कम हो सकती है और सड़क, रेल व हवाई यातायात प्रभावित होने की आशंका है.

यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam : शीतलहर से कांपेंगे इन राज्यों के लोग, आया IMD का अलर्ट

उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में बदलाव नहीं

अगले दो दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे गिरावट आ सकती है. इसके बाद तापमान में फिर किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola