Rajasthan Weather: 26 और 27 दिसंबर को राजस्थान में कहर बरपाएगी सर्दी, शीतलहर और कोहरे का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
Rajasthan Weather Cold Wave

राजस्थान में भीषण ठंड, फोटो पीटीआई

Rajasthan Weather: मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन सर्दी का कहर जारी रहेगा. शीजलहर और कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

Rajasthan Weather: राजस्थान में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है. शीतलहर और कोहरा के कारण जन जीवन अस्त-व्यस्त है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा. इस दौरान राज्य के जयपुर संभाग में शीतलहर दर्ज की गई वहीं कोटा संभाग सहित कई और जगह कोहरा छाया रहा.

26 और 27 दिसंबर को शीतलहर और कोहरा छाए रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, अभी शीतलहर जारी रहेगी और अगले कुछ दिनों तक कई जगहों पर रात का तापमान सामान्य से कम रहने की उम्मीद है. आईएमडी के अनुसार 26 और 27 दिसंबर को शीतलहर और कोहरा जारी रहने कर अनुमान है.

सीकर में बर्फ जमने जैसी स्थिति

न्यूनतम तापमान फतेहपुर सीकर में 1.6 डिग्री दर्ज किया गया. इसी तरह न्यूनतम तापमान नागौर में 1.9 डिग्री, सीकर में 3.0 डिग्री, लूणकरणसर में 3.5 डिग्री, दौसा में 4.4 डिग्री, चूरू में 4.9 डिग्री और अलवर में 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सर्द हवाओं के कारण राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान गिरकर 8.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है. सर्दी के जोर पकड़ने से जनजीवन भी प्रभावित हुआ है. लोग सर्दी से बचाव के लिए अलाव तापते नजर आए.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola