ePaper
Live Updates

Rajasthan Political Crisis : हमारे विधायकों को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है, CM गहलोत ने लगाया आरोप

Updated at : 31 Jul 2020 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
Rajasthan Political Crisis : हमारे विधायकों को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है, CM गहलोत ने लगाया आरोप

rajasthan political crisis, sachin pilot and ashok gehlot, congress bjp mla, live updates : राजस्थान (Rajasthan) में जारी सियासी बवाल(Political Crisis) अब एक बार फिर से तेज हो गई है. विधानसभा सत्र शुरू होने की तारीखों का ऐलान होने के बाद सभी पक्ष अपनी-अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है. इसी बीच कांग्रेस (Congress) ने आरोप लगाया है कि बीजेपी (Bjp) के लोग अब विधायकों के रेट बढ़ाने लगे हैं, जिसके बाद राज्य में फिर से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है. वहीं कांग्रेस ने अपने विधायकों को तोड़फोड़ से बचाने के लिए जयपुर के रिजॉर्ट से जैसलमेर शिफ्ट कराने की तैयारी में है. राजस्थान राजनीतिक विवाद से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
7:29 PM. 31 Jul 207:29 PM. 31 Jul

हमारे विधायकों को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है : CM गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमारे विधायकों को जो कई दिनों से यहां (जयपुर) ठहरे हुए थे, उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था. बाहरी दबाव को दूर रखने के लिए हमने उन्हें दूसरे जगह पर स्थानांतरित किया है. विधायकों के सूर्यगढ़ भेजे जाने पर मुख्यमंत्री से सवाल किया गया था.

7:29 PM. 31 Jul 207:29 PM. 31 Jul

जैसलमेर के सूर्यगढ़ पहुंचे अशोक गहतोल समर्थक कांग्रेसी विधायक

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थक कांग्रेसी विधायक अब जैसलमेर के सूर्यगढ़ पहुंच चुके हैं. पहले वे जयपुर के एक होटल में ठहरे हुए थे.

7:29 PM. 31 Jul 207:29 PM. 31 Jul

कांग्रेस के मुख्य सचेतक महेश जोशी ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

राजस्थान विधानसभा कांग्रेस के मुख्य सचेतक महेश जोशी ने 24 जुलाई को पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और 18 अन्य विधायकों के खिलाफ अयोग्यता की कार्यवाही स्थगित करने के राजस्थान उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

2:27 PM. 31 Jul 202:27 PM. 31 Jul

अधिकारियों के तबादले

राजस्थान सरकार ने सरकारी अमले में बड़े फेरबदल के तहत राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के 97 अधिकारियों के तबादले/ पदस्थापन किए हैं. राज्य के कार्मिक विभाग ने बृहस्पतिवार देर रात इस बारे में आदेश जारी किया. इस क्रम में बड़ी संख्या में उपखंड अधिकारियों (एसडीएम) का तबादला किया गया है. राज्य सरकार ने दो आरएएस एलएन बुनकर व लोकेश कुमार को पदस्थापन की प्रतीक्षा एपीओ में रखा है.

2:27 PM. 31 Jul 202:27 PM. 31 Jul

गहलोत ने साधा निशाना

सीएम अशओक गहलोत ने कहा कि बीजेपी ने टीडीपी के 4 एमपी को राज्यसभा के अंदर रातों रात मर्जर करवा दिया, वो मर्जर तो सही है और राजस्थान में 6 विधायक मर्जर कर गए कांग्रेस में वो मर्जर गलत है, तो फिर बीजेपी का चाल-चरित्र-चेहरा कहां गया? राज्यसभा में मर्जर हो वो सही है और यहां मर्जर हो वो गलत है?

2:27 PM. 31 Jul 202:27 PM. 31 Jul

53 विधायक रवाना

बताया जा रहा है कि जैसलमेर के लिए 53 विधायक को भेजा गया है. बाकी बचे विधायकों को भी आज दूसरे शिफ्ट में भेजा जा सकता है.

2:27 PM. 31 Jul 202:27 PM. 31 Jul

जैसलमेर रवाना

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का समर्थन करने वाले राजस्थान कांग्रेस के विधायक फेयरमोंट होटल से एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। उन्हें अब जैसलमेर शिफ्ट किया जा रहा है

2:27 PM. 31 Jul 202:27 PM. 31 Jul

14 तक रहेंगे एमएलए

कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार का समर्थन कर रहे विधायकों को शुक्रवार को जयपुर से जैसलमेर ले जाया जाएगा. पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि यहां के एक होटल में रुके अशोक गहलोत खेमे के कांग्रेस व समर्थक विधायकों को जैसलमेर ले जाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि विधायकों की बैठक होगी, जिसे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत संबोधित करेंगे. विधानसभा का आगामी सत्र 14 अगस्त से होना है और तब तक ये विधायक एक साथ ही रुकेंगे

2:27 PM. 31 Jul 202:27 PM. 31 Jul

बदल सकता है शिफ्टिंग का जगह

बताया जा रहा है कि राजस्थान में कांग्रेस अपने विधायकों के शिफ्टिंग का जगह में बदलाव कर सकती है. कुछ विधायकों ने शिकायत की थी कि जैसलमेर में गर्मी अधिक रहती है, जिसके कारण अब उदयपुर में शिफ्ट कराने की रणनीति बनाई जा रही है

2:27 PM. 31 Jul 202:27 PM. 31 Jul

देर रात आरएएस अफसरों का तबादला

राजनीतिक संकट से घिरे अशोक गहलोत ने देर रात 97 आरएएस अधिकारियों का तबादला किया है. माना जा रहा है कि गहलोत अभी और जमावट करेंगे.

2:27 PM. 31 Jul 202:27 PM. 31 Jul

विधायकों को शिफ्ट कराने की तैयारी

न्यूज़ 18 की रिपोर्ट के अनुसार आज सभी विधायकों को शिफ्ट किया जा सकता है. हालांकि विधायकों के साथ इसबार मंत्री नहीं जाएंगे. सभी मंत्री को जयपुर में ही रोका जाएगा और कामकाज करने के लिए कहा जाएगा. विधायकों को जयपुर के किस रिजॉर्ट में रखा जाएगा यह तय नहीं है.

10:03 AM. 31 Jul 2010:03 AM. 31 Jul

सुप्रीम कोर्ट में याचिका

बता दें कि पायलट गुट के विधायकों के खिलाफ जारी नोटिस पर हाईकोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट में इसके खिलाफ स्पीकर ने याचिका दायर की है. स्पीकर के याचिका पर कोर्ट में इस मामले में सुनवाई होनी है.

10:03 AM. 31 Jul 2010:03 AM. 31 Jul

गहलोत ने दिया था ये बयान

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने गुरुवार को दावा किया कि आगामी विधानसभा सत्र की तारीख तय होने के बाद राज्य में विधायकों के खरीद-फरोख्त का ‘रेट’ (Horse Trading Rate) बढ़ गया है. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी और सरकार गिराने का षडयंत्र करने वाली भाजपा को जनता माफ नहीं करेगी.

9:38 AM. 31 Jul 209:38 AM. 31 Jul

सीटों का गणित

राजस्थान में विधानसभा की कुल 200 सीट है. किसी भी पार्टी को राज्य में सरकार बनाने के लिए 101 विधायक की जरूरत होगी. राजस्थान में वर्तमान में कांग्रेस ने 102 विधायकों की सूची राज्यपाल को सौंपी है. यानी पार्टी के पास निर्दलीय, बीटीपी, सीपीएम को मिलाकर कुल 102 विधायक है. वहीं बताया जा रहा है कि सचिन पायलट गुट के पास 3 निर्दलीय विधायक सहित 22 विधायक है, जबकि बीजेपी गठबंधन के पास 75 विधायक है.

9:38 AM. 31 Jul 209:38 AM. 31 Jul

राखी-बकरीद रिजॉर्ट में ही मनाएंगे विधायक

बता दें कि इस बार सभी विधायक राखी और बकरीद रिजॉर्ट में ही बिताएंगे. विधायक को पार्टी अपने साथ ही रखेगी. यानी जैसलमेर में अभी विधायकों को रहना होगा. हालांकि विधायक वहां कब तक रहेंगे, इसपर भी पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है.

9:38 AM. 31 Jul 209:38 AM. 31 Jul

कुछ देर बाद विधायक दल की बैठक

कब से कुछ देर बाद विधायक दल की बैठक शुरू होगी. बैठक में नयी दिल्ली से आए कांग्रेस के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे. बैठक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में होगी.

9:38 AM. 31 Jul 209:38 AM. 31 Jul

सभी पक्षों ने शुरू की तैयारी

राजस्थान (Rajasthan) में जारी सियासी बवाल(Political Crisis) अब एक बार फिर से तेज हो गई है. विधानसभा सत्र शुरू होने की तारीखों का ऐलान होने के बाद सभी पक्ष अपनी-अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola