Rajasthan Election 2023 : छह सीट जीतने वाली बीएसपी इस बार उतारेगी सभी सीट पर उम्मीदवार

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023 : बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद को भरतपुर में 'संकल्प यात्रा' को संबोधित कर रहे थे. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य की सभी 200 सीटों पर उम्मीदवार खड़े करेगी और उसकी सत्ता में भागीदारी होगी.

विज्ञापन

Rajasthan Election 2023 : इस साल राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले सभी पार्टियों ने कमर कस ली हैं. इस बीच खबर है कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी. पार्टी नेता आकाश आनंद ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी राज्य की सभी 200 सीटों पर उम्मीदवार खड़े करेगी और उसकी सत्ता में भागीदारी होगी.

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेता आनंद ने राजस्थान सरकार पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि राज्य में दलितों पर अत्याचार के कई मामले सामने आये हैं लेकिन कांग्रेस सरकार को इनकी कोई परवाह नहीं है. प्रदेश में इस साल के आखिर में चुनाव होने हैं.

बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद को भरतपुर में ‘संकल्प यात्रा’ को संबोधित कर रहे थे. उस वक्त उन्होंने उक्त बात कही. उन्होंने कहा कि पार्टी पांच सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा पहले ही कर चुकी है और आने वाले दिनों में बाकी उम्मीदवारों का ऐलान पार्टी की ओर से किया जाएगा. बसपा नेता ने कहा कि पार्टी गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई, महिलाओं पर अत्याचार जैसे मुद्दों पर राजस्थान में चुनाव लड़ेगी.

गहलोत सरकार पर साधा निशाना

प्रदेश की गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए आकाश आनंद ने कहा कि राजस्थान में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो चुकी है और महिलाएं तथा दलित सुरक्षित नहीं हैं. एक के बाद एक अत्याचार के मामले सामने आ रहे हैं लेकिन सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं है. उन्होंने कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जनता को गुमराह कर वोट लेने का आरोप लगाया. पार्टी की ‘संकल्प यात्रा’ 16 अगस्त को शुरू हुई और यह 96 विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए इस महीने के अंत में जयपुर में समाप्त होगी’ यात्रा सभी 33 जिलों से होकर गुजरेगी’

Also Read: ‘IITian बन गया तो खुदा बन गया? क्राइम कर रहे हैं आप’, कोटा सुसाइड पर गहलोत ने ली कोचिंग संचालकों की क्लास

इस मौके पर राज्यसभा के पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ, केंद्रीय समन्वयक सुरेश आर्य, प्रदेश प्रभारी प्रेम बारूपाल, बसपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा और अन्य नेता मौजूद थे.

Also Read: अशोक गहलोत-सचिन पायलट की तकरार खत्म! साथ मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, कोई मनमुटाव नहीं

2018 में कांग्रेस ने सरकार बनायी

पिछला चुनाव की बात करें तो साल 2018 में कांग्रेस ने राजस्थान में सरकार बनायी थी. इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी को कुल 99 सीटों पर जीत मिली है, जबकि बीजेपी 73 सीट ही सिमट गयी थी. ट्रेंड के अनुसार इस साल भाजपा की वसुंधरा सरकार चुनाव हार गयी और जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया. इसके अलावा बीएसपी को 6, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्‍ससिस्‍ट) को 2, भारतीय ट्रायबल पार्टी को 2, राष्ट्रीय लोक दल को एक, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को 3 और निर्दलीयों उम्मीदवार को 13 सीटों पर जीत मिली थी.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola