छात्राओं को 12वीं के बाद फ्री स्कूटी, हर शहर में एंटी रोमियो फोर्स, जानें बीजेपी ने राजस्थान से क्या किया वादा
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 16 Nov 2023 12:15 PM
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने गुरुवार को घोषणापत्र जारी किया. देखें प्रदेश की जनता से बीजेपी ने क्या क्या वादा किया है.
राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होना है. इससे पहले भारतीय जनता पार्टी यानी बीजेपी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने ‘आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र-2023’ का विमोचन किया. घोषणा पत्र जारी करने के बाद भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि हमारा इतिहास रहा है कि हमने जो कहा है वो किया है और जो नहीं कहा है वो भी किया है. राजस्थान देश का एक मात्र राज्य है जहां बिजली का दर सबसे महंगा और पेट्रोल-डीजल पर वैट सबसे ज्यादा है. यहां पेपर लीक ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. आगे नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बीते पांच वर्ष में पांच बातों के लिए जानी गई जो भ्रष्टाचार, बहन बेटियों व माताओं का अपमान,परीक्षापत्र लीक,गरीब व पिछ़ड़ों पर अत्याचार व किसानों का तिरस्कार हैं.
#WATCH राजस्थान: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने जयपुर में 'राजस्थान संकल्प पत्र' जारी किया। pic.twitter.com/wnPAamxmwy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 16, 2023
-छात्राओं को 12वीं पास होने के बाद स्कूटी दी जाएगी. ऐसा करके महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा.
–बीजेपी सरकार में बाती है तो घोटालों की जांच के लिए एसआईटी बनाई जाएगी. दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.
Also Read: राजस्थान विधानसभा चुनाव: दिग्गजों के सामने फील्डिंग नहीं सजा पायी भाजपा और कांग्रेस
-बीजेपी ने जनता से वादा किया है कि गेहूं की फसल 2700 रुपए प्रति क्विंटल खरीदी जाएगी. इसके साथ ही जिन किसानों की जमीन कुर्क की गई है, उन्हें मुआवजा देने के लिए एक कमेटी बनवाने का काम किया जाएगा.
-महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर शहर में एंटी रोमियो फोर्स बनाया जाएगा. यही पनहीं हर थाने में एक महिला डेस्क बनाई जाएगी.
Also Read: भाजपा चुनाव कार्यालय के पास तीन गायों का शव मिला, राजस्थान की राजनीति में चुनाव से पहले मचा हड़कंप
-उज्ज्वला धारक को बीजेपी सरकार 450 प्रति सिलेंडर सब्सिडी देगी. मातृत्व वंदना योजना के तहत महिलाओं को दिए जा रहे 5,000 रुपये को बढ़ाकर 8,000 किया जाएगा.
-पर्यटन की दृष्टि से कॉर्पस फंड 2 हजार करोड़ का बनाया जाएगा. पर्यटन को कैसे बढ़ावा दिया जा सकता है, पर्यटन से 5 लाख युवाओं को रोजगार मिल सके, इस पर काम किया जाएगा.
-बीजेपी ने राजस्थान के लिए जो घोषणा पत्र जारी किया गया है उसमें कहा गया है कि यदि हमारी सरकार प्रदेश में आई तो हम ढाई लाख नौकरी देंगे.
-बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि राजस्थान में अगर हमारी सरकार बनी तो परीक्षापत्र लीक व अन्य घोटालों की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करेंगे.
गेंहू की उपज को प्रति क्विंटल 2,700 रुपये में खरीदा जाएगा
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि गेंहू की उपज को प्रति क्विंटल 2,700 रुपये में खरीदा जाएगा और ये एमएसपी के ऊपर बोनस दिया जाएगा. उसी तरीके से एक compensation policy बनेगी, जिसमें जिन किसानों की भूमि कुर्क की गई है, उनको हम कैसे कंपनसेट कर सकते हैं और मुख्यधारा में ला सकते हैं, इस पर काम किया जाएगा.
‘लाडो प्रोत्साहन योजना’ शुरू की जाएगी
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हर एक जिले में महिला थाना खोला जाएगा और हर थाने में महिला डेस्क होगी. हर सिटी में Anti Romeo Squad बनाया जाएगा. महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ‘लाडो प्रोत्साहन योजना’ शुरू की जाएगी. जिसमें बीजेपी सरकार नवजात बच्चियों को 2 लाख का सेविंग बांड देगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










