राजस्थान में एक बार फिर कुत्ते से बर्बरता, कार में बांधकर पूरे शहर में घसीटा, देखें शर्मनाक VIDEO

राजस्थान में एक बार फिर से कुत्ते के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है. जहां एक कार के मालिक ने कुत्ते को कार से बांध दिया और उसे पूरे शहर में घसीटा. इस शर्मनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Rajasthan Dog Viral Video: राजस्थान में कुत्ते के साथ एक फिर क्रूरता का मामला सामने आया है. दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक कुत्ते को कार से बांधकर ड्राइवर की ओर से बेरहमी से शहर में घसीटा जा रहा है. इस वीडियो को देखकर यूजर्स गुस्से से आग बबूला हो गए है, उन्होंने पशु क्रूरता के लिए आदमी के खिलाफ सख्त सजा की मांग की है.
जानकारी के अनुसार घटना जोधपुर में एक व्यस्त सड़क पर दिनदहाड़े हुई. इस वीडियो में एक शख्स कार चला रहा है और कुत्ते को पट्टा से बांधकर उसे बुरी तरह घसीट रहा है. वहीं कुत्ता तेज गति कार में घसीटता हुआ, कभी इधर तो कभी उधर हो रहा है. उसके मुंह में कपड़े का एक टुकड़ा भी बंधा हुआ था. मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति ने दुर्व्यवहार को देखा और कार को रोकने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि कुत्ते को कई चोटें और कई फ्रैक्चर का सामना करना पड़ा है. स्थानीय लोगों ने कुत्ते के लिए एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की और शहर स्थित एनजीओ डॉग होम फाउंडेशन को घटना की जानकारी दी.
The person who did this he is a Dr. Rajneesh Gwala and dog legs have multiple fracture and this incident is of Shastri Nagar Jodhpur please spread this vidro so that @CP_Jodhpur should take action against him and cancel his licence @WHO @TheJohnAbraham @Manekagandhibjp pic.twitter.com/leNVxklx1N
— Dog Home Foundation (@DHFJodhpur) September 18, 2022
एनजीओ ने कहा, “जिस व्यक्ति ने ऐसा किया, उसका नाम डॉ. रजनीश ग्वाला है. इस घटना के बाद कुत्ते को कई फ्रैक्चर हुए हैं और यह घटना शास्त्री नगर जोधपुर की है, कृपया इस वीडियो को फैलाएं ताकि सीपी जोधपुर उसके खिलाफ कार्रवाई करे और उसका लाइसेंस रद्द कर दे.” वहीं एक यूजर ने लिखा, “इस आदमी को बख्शा नहीं जाना चाहिए! कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. मैं प्रार्थना करता हूं कि वह गरीब कुत्ते के साथ किए गए व्यवहार से कहीं अधिक बुरे से गुजरे और उसे अपने पाप का एहसास हो!
Also Read: Onam Bumper: रातों-रात करोड़पति बना ऑटो ड्राइवर, मलेशिया जाने के लिए ले रहा था लोन, जानें पूरा मामला
एनजीओ ने बाद के एक ट्वीट से आरोपी व्यक्ति के नाम पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दर्ज प्राथमिकी की एक प्रति भी पोस्ट की. कुत्ते को एनजीओ ने उनके केनेल में ले लिया था. उन्होंने कहा कि “हमारी टीम का सदस्य उसे बिना मास्क के केनेल में ले जा रहा है और वह हमें काट नहीं रहा है … क्या आपको लगता है कि वह आक्रामक है?” चालक डॉ. रजनीश गालवा के खिलाफ मामला दर्ज कर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










