राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से नौ और लोगों की मौत, 287 नये मामले सामने आए

Author Agency
Updated:
विज्ञापन
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से नौ और लोगों की मौत, 287 नये मामले सामने आए

राजस्थान में कोरोना वायरस के संक्रमण से सोमवार को नौ और लोगों की मौत दर्ज की गयी इससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 301 हो गई.

विज्ञापन

जयपुर : राजस्थान में कोरोना वायरस के संक्रमण से सोमवार को नौ और लोगों की मौत दर्ज की गयी इससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 301 हो गई.

वहीं 287 नये मामले सामने आने से राज्य में कोरोना वायरस से कुल संक्रमितों की संख्या 12,981 हो गयी. इनमें से 2,895 मरीज उपचाराधीन हैं. अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को जयपुर में चार, भरतपुर व उदयपुर में एक एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है. अन्य राज्य के तीन संक्रमित की भी यहां मौत हुई है. उन्होंने बताया कि इससे राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 301 हो गई है.

केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 137 हो गयी है जबकि जोधपुर में 27, कोटा में 18,भरतपुर में 18, अजमेर में 12 संक्रमितों की मौत हो चुकी है . अन्य राज्यों के 21 रोगियों की भी यहां मौत हुई है. सोमवार रात साढे़ आठ बजे तक राज्य में संक्रमण के 287 नये मामले सामने आये. इनमें जयपुर में 41, पाली में 46, अलवर में 38, धौलपुर में 33, जोधपुर में 20, सीकर में 19, झुंझुनू में 18, सिरोही में 10, बाड़मेर में 10, जालौर में नौ, हनुमानगढ़ में सात, गंगानगर में छह व सवाई माधोपुर में पांच नये मामले शामिल हैं.

राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था. राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है.

Posted By- Pankaj Kumar Pathak

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola