राजस्थान, एमपी और छत्तीसगढ़ में कौन बनेगा सीएम, मंथन जारी, अब केंद्रीय पर्यवेक्षक टटोलेंगे विधायकों का मन

Published by : Pritish Sahay Updated At : 08 Dec 2023 8:46 AM

विज्ञापन

pm-modi-amit-shah

MP, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कौन बनेगा सीएम... इसको लेकर बीजेपी में लगातार मंथन का दौर जारी है. तीनों राज्यों के नेता गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं. इस बीच खबर है कि आज बीजेपी केंद्रीय पर्यवेक्षकों के नामों की घोषणा कर सकती है.

विज्ञापन

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सुपर जीत के बाद बीजेपी में सीएम पद को लेकर असमंजस बरकरार है. बीजेपी में लगातार इस बात को लेकर मंथन चल रहा है कि इन राज्यों में सीएम पद की जिम्मेदारी किसे दी जाये. हालांकि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में अपने विधायक दल के नेताओं के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी आज यानी शुक्रवार को केंद्रीय पर्यवेक्षकों के नामों की घोषणा कर सकती है. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने इसपर कहा है कि तीनों राज्यों के लिए पर्यवेक्षकों के नामों की घोषणा शुक्रवार को हो सकती है. पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के बाद नवनिर्वाचित विधायकों की बैठकों के लिए पर्यवेक्षक संबंधित राज्यों की यात्रा करेंगे.

सीएम के नाम पर नहीं लगी है मुहर
बीजेपी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव जीत चुकी है. लेकिन अभी तक पार्टी किसे सीएम बनाएगी यह तय नहीं हो सका है. तीनों राज्यों के नेता गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं. हालांकि पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस तरह की मुलाकात नियमित चर्या है इस मुलाकात को सीएम बनने के एंगल से नहीं जोड़ा जा सकता है. बता दें, संभावित सीएम में वे लोग भी शामिल हैं जिन्होंने संसद से इस्तीफा दे दिया है और शिष्टाचार के तौर पर राष्ट्रीय नेताओं से मिल रहे हैं. इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और राजस्थान के बाबा बालकनाथ ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. दोनों ने अपने-अपने राज्यों की विधानसभा का सदस्य चुने जाने के बाद लोकसभा की सदस्यता छोड़ दी.

दिल्ली में मौजूद हैं वसुंधरा राजे
इधर, राजस्थान की पूर्व सीएम और बीजेपी की दिग्गज नेता वसुंधरा राजे भी फिलहाल दिल्ली में हैं.राजस्थान की संभावित सीएम की दौड़ में वो बी फ्रंट पर हैं, हालांकि पार्टी बाबा बालकनाथ के नाम पर भी विचार कर रही है. इस बीच वसुंधरा राजे ने विधायकों से मुलाकात भी की थी, जिसे राजनीति में शक्ति प्रदर्शन भी कहा जा रहा है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि राजे आज भी बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकती हैं. वहीं, तोमर, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल और शिवराज सिंह चौहान को मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के संभावित विकल्प के रूप में देखा जा रहा है. सबसे बड़ी बात की चौहान की तरह पटेल भी राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण अन्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं.

सीएम की रेस में कई नेता

बात करें छत्तीसगढ़ बीजेपी के संभावित सीएम की तो मुख्यमंत्री पद की दौड़ में बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव, गोमती साय और प्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री लता उसेंडी भी शामिल हैं. साव ओबीसी समुदाय से हैं वहीं साय और उसेंडी अनुसूचित जनजाति वर्ग से हैं. इसके अलावा पटेल और तोमर भी बीजेपी के उन 12 सांसदों में शामिल हैं जो विधानसभा सदस्य चुने गए हैं और उन्होंने संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.

भाषा इनपुट से साभार

Also Read: Supreme Court: राघव चड्ढा के राज्यसभा से निलंबन मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सनवाई, जानिए क्या है मामला

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola