Rajasthan Bypolls : SDM को थप्पड़ मार नरेश मीणा फरार! समर्थकों ने किया पथराव, गाड़ी में लगाई आग

Updated:
विज्ञापन
Rajasthan Bypolls violence

Rajasthan Bypolls violence

Rajasthan Bypolls : राजस्थान के टोंक जिले के देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा के समर्थकों ने पुलिस पर पथराव किया. वाहन में आग लगा दी.

विज्ञापन

Rajasthan Bypolls : राजस्थान के टोंक जिले के देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र में बवाल मच गया. बुधवार रात निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा के समर्थकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. इसके बाद मामला बढ़ गया. एक वाहन में आग लगा दी गई. पुलिस ने मामले को लेकर जानकारी दी. उन्होंने बताया- घटना उस समय हुई जब पुलिस ने मीणा और उनके समर्थकों को धरना स्थल से हटाने का प्रयास किया.

अजमेर के पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया. नरेश मीणा व उनके समर्थकों को पुलिस ने घेर लिया. भीड़ के तितर-बितर होने के बाद ही जलाए गए वाहनों तक पुलिस पहुंच पाई. पुलिस बल कानून-व्यवस्था को नियंत्रण में लाने में अंतत: सफल रही. एसडीएम को थप्पड़ मारने वाला निर्दलीय प्रत्याशी पुलिस की हिरासत से फरार बताया जा रहा है.

नरेश मीणा ने अधिकारी को मारा थप्पड़

राजस्थान के देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का हाथ छोड़कर निर्दलीय के रूप में नरेश मीणा चुनाव लड़ रहे हैं. मीणा ने चुनाव ड्यूटी पर तैनात मालपुरा के उपखंड अधिकारी (एसडीएम)अमित चौधरी को थप्पड़ मार दिया. घटना के समय चौधरी समरावता गांव के ग्रामीणों को मतदान के लिए मनाने का प्रयास कर रहे थे. वहीं मीणा ने प्रशासन को चुनौती देते हुए गांव में धरना दिया. अपने समर्थकों से बड़ी संख्या में लाठी-डंडे लेकर समरावता गांव में एकत्र होने को कहा ताकि प्रशासन पर दबाव बनाया जा सके.

Read Also : By Election 2024: वायनाड में मतदान प्रतिशत में गिरावट, 10 राज्यों की 31 सीटों का ऐसा रहा हाल

नरेश मीणा के समर्थकों ने पुलिस पर किया पथराव

जानकारी के अनुसार, मतदान समाप्त होने के बाद पुलिस ने मीणा और उनके समर्थकों से मतदान केंद्र के बाहर से हटने को कहा. ऐसा इसलिए ताकि मतदान दल ईवीएम मशीनों के साथ केंद्र से निकल सके, लेकिन मीणा के समर्थक हिंसा पर उतारू हो गए. पुलिस पर पथराव किया. चौधरी राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के अधिकारी हैं.

नरेश मीणा की गिरफ्तारी की मांग

आरएएस अधिकारियों के संघ ने मीणा की गिरफ्तारी की मांग की, साथ ही चेतावनी दी है कि गिरफ्तारी नहीं होने पर गुरुवार से पूरे राज्य में ‘पेन डाउन’ हड़ताल की जाएगी. देवली-उनियारा सहित राज्य की सात विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बुधवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान हुआ. मतगणना 23 नवंबर को होगी.
(इनपुट पीटीआई)

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola