By Election 2024: वायनाड में मतदान प्रतिशत में गिरावट, 10 राज्यों की 31 सीटों का ऐसा रहा हाल

Updated:
विज्ञापन
By Election 2024

By Election 2024

By Election 2024: झारखंड में बुधवार को पहले चरण का मतदान संपन्न हुआ. इसके साथ ही देश के 10 राज्यों की 31 सीटों पर उपचुनाव भी कराया गया. जिसमें वायनाड लोकसभा उपचुनाव भी हुआ.

विज्ञापन

By Election 2024: बिहार की तरारी, इमामगंज, बेलागंज और रामगढ़ विधानसभा सीटों पर बुधवार को संपन्न उपचुनाव में 12 लाख से अधिक मतदाताओं में से औसतन 52.84 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार तरारी 50.20, रामगढ़ 55.90, इमामगंज 51.38 और बेलागंज में 56.02 प्रतिशत मतदान हुआ.

मेघालय उपचुनाव : गाम्बेग्रे विधानसभा सीट पर 80.91 प्रतिशत मतदान

मेघालय में गाम्बेग्रे विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बुधवार को 90.84 प्रतिशत मतदान हुआ. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और शाम चार बजे संपन्न हुआ.

छत्तीसगढ़: रायपुर शहर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 50.50 प्रतिशत मतदान

छत्तीसगढ़ की रायपुर शहर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव में बुधवार को 50 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने मतदान किया.

केरल उपचुनाव : वायनाड में मतदान प्रतिशत में गिरावट

केरल में बुधवार को वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव में लगभग 65 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जो अप्रैल में लोकसभा चुनाव के दौरान क्षेत्र में दर्ज मतदान से कम है.

गुजरात उपचुनाव: वाव विधानसभा सीट पर 68.01 प्रतिशत मतदान

गुजरात के बनासकांठा जिले की वाव विधानसभा सीट पर बुधवार को उपचुनाव संपन्न हो गया और निर्वाचन आयोग के अधिकारियों द्वारा साझा किये गए आंकड़ों के मुताबिक 68.01 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

असम उपचुनाव : पांच सीटों पर ऐसा हुआ मतदान

धोलाई में 72.40, बेहाली में 73.70, सिड़ली में 72.30, सामगुड़ी में 78.10, बोंगईगांव में 72 प्रतिशत मतदान हुआ.

कर्नाटक उपचुनाव, ऐसा रहा मतदान प्रतिशत

कर्नाटक के सन्डुर में 76.24, चन्नापटना में 88.81 और शिग्गाओं में 80.48 प्रतिशत मतदान हुआ.

मध्य प्रदेश उपचुनाव में ऐसा रहा मतदान प्रतिशत

मध्य प्रदेश के विजयपुर में 77.42 और बुधनी में 75.05 प्रतिशत मतदान हुआ.

राजस्थान उपचुनाव में ऐसा रहा मतदान प्रतिशत

राजस्थान के दौसा में 62.10,सलूम्बर में 67.01, झुन्झुनू में 65.80, देवली उत्तरी नियारी में 65.10 प्रतिशत, चौरासी में 74.10, रामगढ़ में 75.27 और खींवसर में 75.62 प्रतिशत मतदान हुआ.

पश्चिम बंगाल उपचुनाव में ऐसा रहा मतदान प्रतिशत

पश्चिम बंगाल उपचुनाव में सिताई में 66.35, हरोआ में 73.95, मदारीहाट में 64.14, मेदीनिपुर में 71.85, नईहटी में 62.10, तालदनगरा में 75.20 प्रतिशत मतदान हुआ.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola