Breaking News : बीजेपी की दूसरी सूची में वसुंधरा राजे का नाम, देखें पूरी लिस्ट

Updated:
विज्ञापन
Breaking News : बीजेपी की दूसरी सूची में वसुंधरा राजे का नाम, देखें पूरी लिस्ट

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को झालरापाटन से टिकट दिया गया है, वे यहीं से विधायक हैं.

विज्ञापन

Rajasthan Assembly elections : राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. इस सूची में 83 उम्मीदवारों के नाम हैं. राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को झालरापाटन से टिकट दिया गया है, वे यहीं से विधायक हैं. सतीश पुनिया को अंबेर से टिकट दिया गया है, जबकि ज्योति मिर्धा को नागौर से टिकट दिया गया है.


राजेंद्र राठौड़ को तारानगर से टिकट दिया

विधानसभा में विपक्ष के नेता राजेंद्र राठौड़ को तारानगर से टिकट दिया गया है. सूरजगढ़ से संतोष अहलावत को टिकट दिया गया है. बीकानेर पूर्व से सिद्धि कुमारी और अनूपगढ़ (अजा) से संतोष बावरी चुनाव मैदान में हैं.

Also Read: Rajasthan Election 2023 : क्या होगा राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के 3 वफादारों का ? कट सकता है टिकट
केंद्रीय चुनाव समिति ने 83 नामों पर मुहर लगाई

बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 20 अक्टूबर को पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इन 83 नामों पर अपनी मुहर लगाई है. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह उपस्थित थे. उनकी सहमति से इन नामों पर फैसला लिया गया है. इससे पहले पार्टी ने 41 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी. पार्टी ने कुल 124 उम्मीदवारों के नाम अबतक घोषित कर दिए हैं. राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होना है और तीन दिसंबर को मतगणना होगी.

कांग्रेस ने जारी की 33 उम्मीदवारों की पहली सूची

गौरतलब है कि कांग्रेस ने भी आज राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 33 उम्मीदवारों को पहली सूची जारी कर दी है. इस सूची में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भी नाम है. इनके अलावा सीपी जोशी और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के नाम भी लिस्ट में हैं. कांग्रेस की लिस्ट के अनुसार अशोक गहलोत सरदारपुरा से ही चुनाव लड़ेंगे. सचिन पायलट टोंक विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे जहां से वे विधायक हैं. कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को नाथद्वार से टिकट दिया है.

विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola