Rajasthan Election 2023 : क्या होगा राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के 3 वफादारों का ? कट सकता है टिकट

New Delhi: Senior Congress leader and Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot addresses the media at AICC Hq., in New Delhi, Thursday, Oct. 19, 2023. (PTI Photo/Manvender Vashist) (PTI10_19_2023_000058B)
Rajasthan Election 2023: कांग्रेस की सीईसी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 100 से अधिक सीट पर चर्चा की और अगले कुछ दिनों के भीतर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जाएगी. पार्टी अध्यक्ष खरगे ने उम्मीद जताई कि कांग्रेस आगामी चुनावों में जनता का आशीर्वाद हासिल करेगी. जानें बैठक की खास बातें

राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद कांग्रेस और बीजेपी पूरी तरह से सक्रिय हो गई है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अधिकतर सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है, लेकिन राजस्थान के उम्मीदवारों की लिस्ट का इंतजार अभी भी है.

ऐसी खबरें हैं कि 200 सीटों वाली जंग के लिए कांग्रेस की ओर से करीब 100 नाम तय हो चुके हैं, लेकिन 3 बड़े नेताओं पर पेंच फंसा है जो पार्टी के लिए परेशानी का सबब बनती नजर आ रही है. सूत्रों के हवाले से जो मीडिया में खबर चल रही है उसके अनुसार, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उन तीन वफादारों पर सहमति नहीं बन पा रही है, जिनको पिछले साल विधायक दल की बैठक नहीं हो पाने के लिए जिम्मेदार बताया गया. इन तीनों में दो मंत्री भी शामिल हैं.

राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीट पर 25 नवंबर को मतदान होगा. मतगणना तीन दिसंबर को होगी. दिल्ली में बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की मौजूदगी में एक बैठक हुई. बताया जा रहा है कि इस बैठक में 100 सीटों पर उम्मीदवार चुन लिया गया है. सूत्रों के हवाले से जो खबर आ रही है उसके अनुसार, कांग्रेस सेट्रल इलेक्शन कमिटी की बैठक में अशोक गहलोत के तीन वफादारों शांति धारीवाल, महेश जोशी और राजस्थान के टूरिज्म डिवेलपमेंट कॉर्पोरेशन चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ को लेकर गंभीर चर्चा की गई है.

बताया जा रहा है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तीनों के खिलाफ आए रिपोर्ट के बाद भी टिकट देने की इच्छा जाहिर की जबकि पार्टी उनसे सहमत नहीं है. फिलहाल तीनों के नाम ‘पेंडिंग’ लिस्ट में डाल दिये गये हैं. खबरों की मानें तो कांग्रेस के सचिव धीरज गुज्जर का नाम भी पेंडिंग लिस्ट में डाला गया है, जो उत्तर प्रदेश के प्रभारी हैं. वे बड़े नेताओं के करीबी भी बताये जाते हैं.
Also Read: राजस्थान चुनावः आज जारी हो सकती है कांग्रेस की पहली लिस्ट, CWC की बैठक में नामों पर हुआ मंथन
खबरों की मानें तो राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में हुई बैठक में सर्वे एजेंसियों और उनकी रिपोर्ट पर भी चर्चा की गई. सूत्रों के मुताबिक एक वरिष्ठ नेता पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर भी चर्चा बैठक के दौरान हुई. राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान से गुजरते समय भी यह मुद्दा बना था. राहुल ने केवल उस नेता के नाम पर आपत्ति जताई जबकि 106 नामों की चर्चा हुई. अब चार नामों पर अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व लेने का काम करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










