Weather: मूसलाधार बारिश और लैंडस्लाइड ने हिमाचल में मचाई तबाही, 5 लोगों की मौत, बह गई दुकानें और गाड़ियां

Published by : Pritish Sahay Updated At : 09 Jul 2023 5:52 PM

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के कसोल इलाके में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में कई कारें बह गईं. वहीं, ब्यास नदी में उफान के कारण मंडी का पंचवक्त्र मंदिर पानी में डूब गया है. प्रदेश में बारिश के कारण हुए भूस्खलन और पहाड़ों से चट्टान खिसकने से मंडी कुल्लू राजमार्ग बंद हो गया है.

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर लगातार जारी है. भारी बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है, जिससे कई घर क्षतिग्रस्त हो गये हैं. भारी बारिश और लैंडस्लाइड के कारण प्रदेश में पांच लोगों की मौत हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि शिमला जिले के कोटगढ़ इलाके में भूस्खलन से एक घर ढह गया जिसमें परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई. राज्य आपदा अभियान केंद्र के मुताबिक राज्य में बीते 36 घंटों में भूस्खलन की 13 और बाढ़ की नौ घटनाएं हुई.राज्य में रविवार सुबह तक 736 सड़कें बाधित रहीं जबकि 1743 ट्रांसफॉर्मर और 138 जल आपूर्ति परियोजनाएं प्रभावित रहीं. वहीं कमांड से होकर गुजरने वाली मंडी-कुल्लू सड़क गोडा फार्म के करीब बंद रही. मनाली-चंडीगढ़ मार्ग भी मनाली के पास धंस गई.

कई इलाकों में बाढ़

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के कसोल इलाके में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में कई कारें बह गईं. वहीं, ब्यास नदी में उफान के कारण मंडी का पंचवक्त्र मंदिर पानी में डूब गया है. प्रदेश में बारिश के कारण हुए भूस्खलन और पहाड़ों से चट्टान खिसकने से मंडी कुल्लू राजमार्ग बंद हो गया है. मंडी पुलिस ने पंडोह-गोहर-चैलचौक-बग्गी-सुंदरनगर सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है.

तैयारियों में रह गई कमी  हिमाचल में भारी बारिश से मची तबाही पर प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा है कि बारिश से काफी हद तक नुकसान हुआ है. उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि तैयारियों में कमी रह गई है. उन्होंने कहा कि वो सरकार से अपील करते हैं कि बचाव कार्य तेजी से चलाएं.साथ ही लोगों की आवाजाही भी बंद होनी चाहिए. ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में जोखिम वाले क्षेत्रों को प्रतिबंधित किया जाए. बड़ी चिंता की बात यह है कि कुल्लू और मंडी के बीच मनाली सड़क गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई है. मुझे लगता है कि इसे बहाल करने में काफी समय लगेगा. पर्यटकों की आवाजाही पर भी नजर रखी जानी चाहिए.

सीएम सुक्खू ने की अपील

बारिश के कारण बद से बदतर हो चुके प्रदेश के हालात देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि वो लोगों से अपील करते है कि वे किसी भी नदी या जल निकाय के पास न जाएं क्योंकि अगले 24 घंटों में और भारी बारिश होने की संभावना है. सभी को सतर्क रहना चाहिए और हमने प्रशासन को भी सभी सावधानियां बरतने और सतर्क रहने का निर्देश दिया है.

कई इलाकों में अलर्ट, स्कूल बंद

कई इलाकों में अलर्ट, स्कूल बंद वहीं, प्रदेश में भारी बारिश को लेकर हिमाचल प्रदेश के मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि विभिन्न क्षेत्रों में सड़कें और राष्ट्रीय राजमार्ग प्रभावित हुए हैं. बारिश के कारण राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है. इन सभी को ध्यान में रखते हुए, शिक्षा मंत्री ने हमारे स्कूलों और कॉलेजों को 2 और दिनों तक बंद रखने का निर्णय लिया है.


Also Read: Photo Story: खुल गई पोल! जाम से कराहती रही दिल्ली, घंटों ट्रैफिक से हलकान हुए लोग, देखें तस्वीरें

हिमाचल में भारी बरसात

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटों में विभिन्न हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश हुई. बिलासपुर के नांगल बांध में 282.5 मिलीमीटर बारिश जबकि बिलासपुर में 224 मिलीमीटर, देहरा गोपीपुर में 175.4, ऊना में 166.2, चंबा में 146.5, डलहौजी में 143, नाहन और मनाली में 131.2, धर्मशाला में 126.4, गोंडला में 112, कांगड़ा में 108, सोलन 107, जुब्बड़हट्टी में 103, भुंतर में 101, पालमपुर में 94, नारकंडा में 8, सुंदरनगर में 83, मंडी में 80, शिमला में 79.4 और मशोबरा में 70 मिलीमीटर बारिश हुई.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola