Rainfall Warning: 8 से 13 अक्टूबर तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
Weather Today

Weather Today

Rainfall Warning: मौसम विभाग ने दुर्गा पूजा के दौरान पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं केरल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Rainfall Warning: मौसम विभाग ने सोमवार को दक्षिणी पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर दुर्गा पूजा के दौरान हल्की बारिश की संभावना जतायी. त्योहार के दौरान कोलकाता के कुछ इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है. यह त्योहार नौ अक्टूबर से शुरू होकर 12 अक्टूबर (विजया दशमी) तक जारी रहेगा. मौसम विभाग ने कहा कि त्योहार के दौरान उत्तरपश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

केरल के चार जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को केरल के चार जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और नौ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. राज्य में मध्यम स्तर की बारिश जारी है. जिलावार वर्षा पूर्वानुमान के अनुसार पथानामथिट्टा, कोट्टायम, इडुक्की और मलप्पुरम जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं कासरगोड को छोड़कर शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. अगर किसी क्षेत्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है तो इसका मतलब है कि वहां बहुत भारी बारिश (छह सेंटीमीटर से 20 सेमी) हो सकती है. अगर किसी क्षेत्र के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है तो इसका मतलब है कि वहां (छह सेंटीमीटर से 11 सेमी के बीच) भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने कहा है कि सात अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक केरल-लक्षद्वीप तट पर मछली पकड़ने की अनुमति नहीं है.

राजस्थान के कई जगह हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले दो दिन में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य के अधिकतर भागों में आज मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है. वहीं एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से आठ नौ अक्टूबर को उत्तर पश्चिमी एवं उत्तरी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है, शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क बना रहेगा.

8 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 8 अक्टूबर को केरल में भारी से बहुत अधिक भारी बारिश की संभावना है. जबकि लक्षद्वीप, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है.

9 अक्टूबर को इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 9 अक्टूबर को भी केरल में भारी से बहुत अधिक भारी बारिश की संभावना है. जबकि लक्षद्वीप, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है.

10 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 10 अक्टूबर को भी केरल और तमिलनाडु में भारी से बहुत अधिक भारी बारिश हो सकती है. जबकि दक्षिण इंटिरियर कर्नाटक, असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, और लक्षद्वीप में भारी बारिश की संभावना है.

11 अक्टूबर को इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार केरल और तमिलनाडु में भारी से बहुत अधिक भारी बारिश की संभावना है. जबकि दक्षिण इंटिरियर कर्नाटक, असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, और लक्षद्वीप में भारी बारिश की संभावना है.

12 अक्टूबर को इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार केरल और तमिलनाडु में भारी से बहुत अधिक भारी बारिश की संभावना है. जबकि लक्षद्वीप में भारी बारिश हो सकती है.

13 अक्टूबर को इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 13 अक्टूबर को केरल में भारी से बहुत अधिक बारिश की संभावना जताई गई है. जबकि लक्षद्वीप और तमिलनाडु में भारी बारिश होने का अनुमान है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola